• Sat. Nov 7th, 2026

श्री गढ़केलाश महादेव की 1111 दिपो से महाआरती व पौधारोपण किया जायेगा

BySurendra Jain

Jul 9, 2023

खबर पक्की, 9 जुलाई, रतलाम। श्रावण मास के पहले सोमवार को श्री गढ़केलाश महादेवजी का रुद्राभिषेक सुबह 6 बजे से होगा। शाम 4 बजे श्री गढ कैलाश सेवा समिति द्वारा मंदिर प्रांगण में 51 पौधों का पौधारोपण वरिष्ठ समाजसेवी श्री रामचन्द्रजी पंडित के आतिथ्य मे किया जायेगा। शाम 7 बजे 1111 दिपो से महाआरती नगर निगम पार्षद व स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष श्री विशाल शर्मा के आतिथ्य मे शिव भक्तों द्वारा की जायेगी।
उक्त जानकारी समिति के संरक्षक अशोक जैन चोटाला, बलवीरसिंह राठौड़ समिति अध्यक्ष सतीश भारतीय ने दी।
समिति संयोजक केलाश झालानी,कोषाध्यक्ष अमृत कटारिया,केलाश राठौर पटेल,नारायण दैतवाल, प्रदीप कटारिया,कैलाश चौहान,नरेश पाटीदार,अशोक पंवार,दिनेश राठौर,राजेश चौहान,सूरजमल टांक, सतीश देवड़ा, विजय सिंह चौहान,गौरव त्रिपाठी, बद्रीलाल व्यास, नितिन राठौर,शिवम दुबे,कन्हैयालाल राठौर, सुरेश साखला, श्याम रेडा, ओमप्रकाश पुरोहित आदि ने शहर के शिवभक्तों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर श्री गढ़केलाश महादेवजी का आशीर्वाद लेने का आव्हान किया।

error: Content is protected !!