• Sat. Nov 7th, 2026

खाद्य एवम औषधि प्रशासन अधिकारियो द्वारा प्रतिष्ठानों से नमूने लिए गए

BySurendra Jain

Jul 8, 2023

खबर पक्की, 8 जुलाई, रतलाम। कलेक्टर कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशन में खाद्य एवम औषधि प्रशासन के खाद्य सुरक्षा अधिकारियो द्वारा मिलावट के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।
दल द्वारा शनिवार को रतलाम में स्थित विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण कर कस्तूरबा नगर स्थित माँ अन्नापूर्ण ट्रेडर्स से बेसन और ब्राउन चावल तथा आगम फूड प्रोडक्ट से कलापूर्ण गाय का घी और सोयाबीन प्रोडक्ट टोफू के नमूने लिए गए। लिए गए सभी नमूने राज्य खाद्य प्रयोगशला भोपाल भेजे गए, जहाँ से जांच रिपोर्ट आने पर खाद्य सुरक्षा एवम् मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत नियमनुसार कार्यवाही की जाएंगी। सभी संस्थानों को स्वच्छता बनाए रखने एवम् गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थों के निर्माण संग्रहण एवं विक्रय करने के निर्देश दिए गए। आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।

error: Content is protected !!