• Sat. Nov 7th, 2026

रावटी खेल मैदान की 76 लाख रुपए की भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई गई

BySurendra Jain

Jul 8, 2023

खबर पक्की, 8 जुलाई, रतलाम। कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देश पर जिले के रावटी में हेक्टेयर लगभग 76 लाख रुपए मूल्य की 2.49 हेक्टेयर खेल मैदान की भूमि अतिक्रमण से मुक्त कराई गई। शनिवार को रावटी में हरथल रोड पर पुलिस थाने के पास आवंटित खेल मैदान पर अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासनिक अमला पहुंचा था जिसमें एसडीएम श्री मनीष से जैन के अलावा सैलाना व रावटी के तहसीलदार तथा पुलिस बल भी मौजूद था। खेल मैदान को अतिक्रमण मुक्त कराने के साथ-साथ पुलिस थाना रावटी द्वारा आवंटित भूमि पर अवैध कब्जे को हटाया गया।
एसडीएम मनीष जैन ने बताया कि ग्राम सचिव द्वारा भूमाफिया दयाराम गुर्जर को पूर्व में खेल मैदान में अवैध अतिक्रमण करने के लिए मना किया गया था, उसके बावजूद भी दयाराम द्वारा रात में ट्रैक्टर से पहले बुवाई कर दी गई थी। भूमि पर अतिक्रमणकर्ता द्वारा दोबारा अतिक्रमण कर फसल बुवाई कर दी गई थी जिसके बाद शनिवार को अतिक्रमण हटाकर खेल मैदान को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया और गांव के युवाओं के लिए खेल मैदान का रास्ता प्रशस्त किया गया।

error: Content is protected !!