• Sat. Nov 7th, 2026

सीधी की घटना को लेकर शहर कांग्रेस ने दिया ज्ञापन

BySurendra Jain

Jul 6, 2023

खबर पक्की, 6 जुलाई, रतलाम। सीधी में भारतीय जनता पार्टी विधायक के प्रतिनिधि प्रवेश शुक्ला द्वारा अबोध आदिवासी युवक के साथ पेशाब करते हुए वीडियो वायरल हुआ उक्त घटना के विरोध में शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा एक ज्ञापन महामहिम राज्यपाल के नाम सौंपा गया। ज्ञापन में मांग की गई है उक्त घटना से पूरे प्रदेश में आदिवासी व दलित समाज में आक्रोश एवं डर व्याप्त है ऐसा लगता है भारतीय जनता पार्टी की सरकार आदिवासी व महिलाओं पर अत्याचार को बढ़ावा दे रही है। अपराधी के गिरफ्तारी के बाद उसकी थाने में आव- भगत करना प्रशासन की ओछी मानसिकता को दर्शाता है शिवराज सिंह के 18 वर्षों के कार्यकाल में दलित आदिवासियों पर जुल्म और अत्याचार काफी बड़े हैं। मध्यप्रदेश की पहचान आदिवासी के अत्याचार के रूप में नंबर वन पर हो रही है इन सब बातों को लेकर महामहिम राज्यपाल से अनुरोध किया गया कि तत्काल भारतीय जनता पार्टी की सरकार को बर्खास्त करें एवं अपराधी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, पूर्व विधायक पारस दादा, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा, मयंक जाट, श्रीमती यास्मीन शेरानी, रजनीकांत व्यास, कार्यवाहक अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह अठाना, फैयाज मंसूरी, राजीव रावत, सतीश पुरोहित, प्रकाश प्रभु राठौड़, संगठन मंत्री मांगीलाल जैन, श्रीमती कुसुम चाहर, ब्लॉक अध्यक्ष बसंत पंड्या, वीरेंद्र प्रताप सिंह, सोहेल काजी, गणेश यादव, कमरुद्दीन कछवाय, हितेश पेमाल, सय्यद वुसत, नीलेश शर्मा, हिम्मत जैथवार, विजय उपाध्याय, संगीता काकरिया, वरिष्ठ पार्षद नासिर कुरेशी, जोएब आरिफ, अफजल हुसैन, आशीष डेनियल, राजेश प्रजापत, ईश्वर सिंह राठौड़, रामचंद्र धाकड़, विशाल कंडारे, रवि वर्मा, मनोज खोईवाल, जितेंद्र हाड़ा, सोनु व्यास, जितेंद्र पडियार, प्रदीप राठौर, चंद्र प्रकाश पुरोहित, रमेश शर्मा, हरविंदर सिंह नांद्रा, इकरार चौधरी, अश्विन पाल, अनिल नांदेचा, ललित चोपड़ा, इरशाद गोरी, डॉ मुस्तफा, मीना पुरोहित, हिना शेख, इक्का बेलूत, अशरफ बेलिम, संजय खंडकर, युसूफ मंसूरी, युसूफ शाह, शाकिर खान, सुमित यादव, जितेंद्र लालवानी, रोहित मीणा, हेमंत नेका, भरत सेन, अनिल पुरोहित, राहुल दुबे, अफजल हुसैन, राकेश आचार्य, आरिफा कछवाय, मीना खत्री सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!