• Sat. Nov 7th, 2026

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जिला स्तरीय वित्तीय साक्षरता क्विज का आयोजन

BySurendra Jain

Jul 5, 2023

खबर पक्की, 5 जुलाई, रतलाम। बुधवार को भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला स्तरीय वित्तीय साक्षरता क्विज का आयोजन शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, रतलाम में किया गया।
क्विज में विकासखंड स्तर पर आयोजित क्विज से चयनित 12 टीमों ने भाग लिया। प्रश्नोत्तरी आरबीआई तथा सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा समपन्न करवाई गई, जिसमें वित्तीय साक्षरता, भारतीय रिजर्व बैंक, बैंकिंग प्रणाली, जी-20 आदि से संबन्धित प्रश्न पूछे गए जिसमे प्रथम स्थान शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय रतलाम की टीम रोहित चौहान एवं मोहित यादव ने प्राप्त किया जो 15 जुलाई को भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। विजेता टीमों को प्रमाण पत्र एवं गिफ्ट वितरित किये। उक्त कार्यक्रम में सहायक महाप्रबंधक भारतीय रिजर्व बैंक श्री जसविंदर सिंह, एलडीएम श्री दिलीप सेठिया, शाखा प्रबंधक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया श्री निलेश कदम एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री के.सी.शर्मा का विशेष सहयोग रहा।

error: Content is protected !!