• Sat. Nov 7th, 2026

दंतोडिय़ा में क्षतिग्रस्त पुलिया का विधायक दिलीप मकवाना ने लिया जायजा, ग्रामीणों की परेशानी को देख अधिकारियों को दिए व्यवस्था बनाने के निर्देश, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

BySurendra Jain

Jul 5, 2023

खबर पक्की, 5 जुलाई, रतलाम। जिला मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम दंतोडिय़ा में बीते दिनों बारिश में पुलिया क्षतिग्रस्त होने की सूचना पर ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना मौके पर पहुंचे और वस्तु स्थिति का जायजा लिया। विधायक श्री मकवाना द्वारा ग्रामीणों से चर्चा की गई और उनकी परेशानी को समझा। इसके साथ ही संबंधित विभाग के अधिकारियों को यहां पर व्यवस्था बनाए जाने के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। गांव में नई पुलिया निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर वस्तुस्थिति से अवगत कराया और जल्द ही इस संबंध में उचित निर्णय लेकर आमजन की समस्या को दूर करने की बात कही।

error: Content is protected !!