• Fri. Nov 6th, 2026

खाद्य सुरक्षा अधिकारियो द्वारा प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थो के नमूने लिए गए

BySurendra Jain

Jun 28, 2023

खबर पक्की, 28 जून, रतलाम। कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशन में खाद्य एवम औषधि प्रशासन के खाद्य सुरक्षा अधिकारियो द्वारा मिलावट के विरूद्ध लगातर कार्यवाही की जा रही है। बुधवार को शहर में विभिन्न क्षेत्रों में स्थित निर्माण खाद्य संस्थानों से विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए।
श्री गुरुकृपा बेकरी से केक पाउडर, श्री श्याम नमकीन भंडार से सेव और बेसन एवम गणेश बेकरी ब्राह्मणों का वास से ब्रेड और बिस्किट के नमूने लिए गए। लिए गए सभी नमूने राज्य खाद्य प्रयोगशला भोपाल भेजे गए जहा से जांच रिपोर्ट आने पर खाद्य सुरक्षा एवम् मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत नियमनुसार कार्यवाही की जाएंगी। सभी संस्थानों को स्वच्छता बनाए रखने एवम् गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थों के निर्माण संग्रहण एवं विक्रय करने के निर्देश दिए गए। आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।

error: Content is protected !!