खबर पक्की, 27 जून, रतलाम। भाजपा के विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत विधायक चेतन्य काश्यप, प्रसिद्ध सराफा व्यापारी एवं समाजसेवी अनोखीलाल कटारिया के यहां पहुंचे। श्री काश्यप द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर उनके द्वारा किए गए कार्यों का पेम्पलैट वितरित कर केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किए गए जन कल्याणकारी कार्यों की जानकारी भी दी गई। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, मंडल अध्यक्ष कृष्णकुमार सोनी, प्रहलाद राठौड़, पार्षद रणजीत टांक, व्यापारी मोर्चा जिला संयोजक रजनीश गोयल, राजेश कटारिया, जितेंद्र सिलावट सहित परिवारजन उपस्थित रहे। परिवार द्वारा श्री काश्यप का अभिनंदन किया गया।

