• Fri. Nov 6th, 2026

जिले के 24 मंडलों में बूथ कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री का संबोधन, विधायक काश्यप ने शक्ति 32 के कार्यक्रम में रहे उपस्थित

BySurendra Jain

Jun 27, 2023

खबर पक्की, 27 जून, रतलाम। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा भोपाल से समस्त बूथों पर तैनात कार्यकर्ताओं को दिया गया संबोधन रतलाम जिले के 24 मंडलों में देखा एवं सुना गया। इसके लिए मंडल स्तर पर एलईडी से कार्यक्रम के प्रसारण की व्यवस्था की गई थी। जिला प्रभारी प्रदीप पांडे्य, जिला अध्यक्ष राजेंद्रसिंह लुनेरा सहित सभी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर प्रधानमंत्री जी को सुना।
विधायक चेतन्य काश्यप शक्ति केंद्र क्रमांक 32 के कार्यक्रम में उपस्थित हुए। कार्यक्रम के प्रभारी जिला उपाध्यक्ष सुनील सारस्वत, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा शहर में आयोजित मंडलों के कार्यक्रमों में उपस्थित हुए। ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना, जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय, आलोट के पूर्व विधायक जितेंद्र गेहलोत एवं सैलाना की पूर्व विधायक संगीता चारेल सहित अन्य जिला एवं मंडल पदाधिकारी भी अपने मंडल के कार्यक्रमों में शामिल हुए। जिला मीडिया प्रभारी ने बताया कि इस दौरान विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, जिला उपाध्यक्ष बलवंत भाटी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निमिष व्यास, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, मयूर पुरोहित, कृष्णकुमार सोनी, आदित्य डागा, विनोद यादव सहित समस्त जिला एवं मंडल पदाधिकारी तथा पार्षदगण, त्रिदेव कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित थे।

error: Content is protected !!