• Sat. Nov 7th, 2026

अंतराष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर जागरूकता रैली निकाल ली नशा मुक्ति की शपथ

BySurendra Jain

Jun 27, 2023

खबर पक्की, 27 जून, रतलाम। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा विकासखंड बाजना में अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर नशा मुक्ति रैली निकाल कर नशामुक्ति का संदेश जन जन को दिया गया। रैली शासकीय उत्कृष्ट बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से बाजना के प्रमुख मार्गों से होते हुए, बिरसा मुंडा चौराहे पर रैली का समापन हुआ।
रैली के उपरांत जनपद पंचायत बाजना सीईओ सुश्री अल्फिया खान के द्वारा नशा मुक्ति अभियान से जुड़कर नशे की लत को छुड़ाने के लिये प्रेरित किया। उन्होंने उपस्थित जन समुदाय को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। इस अवसर नशामुक्ति अभियान के नोडल व जिला समन्वयक श्री रत्नेश विजयवर्गीय के द्वारा नशामुक्ति हेल्प लाइन 14446 की जानकारी दी गई तथा नशे ग्रस्त व्यक्तियों को मुख्यधारा में लाने के लिये प्रेरित किया।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत बाजना सीईओ सुश्री अल्फिया खान, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय एवं ब्लॉक समन्वयक निर्मल अमलियार, पेसा एक्ट के जिला समन्वयक दिनेश वसुनिया, ब्लाक समन्वयक मनीष डोडियार एवं सांसद प्रतिनिधि गोविंद डामर, कृषि विभाग अधिकारी मांगीलाल खराड़ी, गणपत जाधव, परामर्शदाता गोपाल केरावत, बहादुर डामर, मुकेश सोलंकी, रेखा डिंडोर और नवांकुर संस्था से सभी सदस्य एवं सभी सीएमसी एलडीपी विद्यार्थी, पुलिस विभाग अधिकारी सहित उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!