• Sat. Nov 7th, 2026

जल ही जीवन है, पेयजल का अपव्यय ना करें : प्रहलाद पटेल, सैफी नगर व श्रीनगर कॉलोनी में बिछेगी पेयजल पाईप लाईन, महापौर श्री पटेल ने किया कार्य का भूमि पूजन

BySurendra Jain

Jun 26, 2023

खबर पक्की, 26 जून, रतलाम। शहर के प्रत्येक नागरिक को पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध हो इस हेतु वर्तमान परिषद दृढ़ संकल्पित होकर तीव्र गति से कार्य कर रही है किन्तु नागरिकों का भी कर्तव्य है कि वे पेयजल का उपयोग मितव्ययिता से करें उसका उपव्यय ना करें।
उक्त उदगार महापौर प्रहलाद पटेल ने वार्ड क्रमांक 20 स्थित सैफी नगर व श्रीनगर कॉलोनी में 18 लाख की लागत से 200 एमएम डाया की एचडीईपी पेयजल पाईप लाईन बिछाने के कार्य के भूमि पूजन के अवसर पर व्यक्त किये।
उन्होंने कहा कि जिस रफ्तार से रतलाम नगर का विस्तार हो रहा है उसी रफ्तार से पेयजल की मांग भी बढ़ती जा रही है। अमृत मिशन 2 के अन्तर्गत धोलावाड़ के पुराने व नये इन्टेकवेल पर नवीन मोटर पम्प लगाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है, कार्य पूर्ण होने पर नागरिकों को पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध होगा।
निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि पानी का महत्व घर की महिलाऐं सबसे ज्यादा समझती है क्योंकि घर के हर कार्य करने में उन्हे पानी की आवश्यता पड़ती है। पानी की किल्लत ना हो इस हेतु हमें पानी के महत्व को समझते हुए पानी के अपव्यय को रोकना होगा इसलिये सभी प्रतिज्ञा लें कि पेयजल का अपव्यय नहीं करेंगे।
प्रारंभ में महापौर प्रहलाद पटेल ने निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी, क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती संगीता सोनी, महापौर परिषद सदस्य मनोहरलाल राजू सोनी, पार्षद प्रतिनिधि राजेन्द्र चौहान, संजय कसेरा, मंडल महामंत्री कमल सिलावट, वार्ड संयोजक श्याम सोनी, मंड़ल मंत्री मीना चौहान, मंड़ल मंत्री रवि जैन, कार्यालय मंत्री रवि पालीवाल व क्षेत्रिय नागरिकों के साथ विधिवत् पूजा अर्चना कर पेयजल पाईप लाईन बिछाने के कार्य का भूमि पूजन किया। तत्पश्चात् अतिथियों का स्वागत क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती संगीता सोनी व वार्ड के नागरिकों ने पुष्प गुच्छ व पुष्पमाला से किया। स्वागत उदबोधन मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी ने दिया।
भूमि पूजन के अवसर पर महेंद्र बेरागी, उमेश बहादर, शांतिलाल शर्मा, अशोक सोमानी, अशोक मोयल, राकेश कसेरा, लोकेंद्र सिह सोलंकी, दिलीप छपरी, अजय कावड़े, शिर जायसवाल, रमणलाल सोनी, राजाराम वर्मा, दीपक अग्रवाल, गोपाल सोनी, भूपेंद्र व्यास, सचिन सोनी, रवि पुरोहित, कपिल कावड़े, अमित सोनी, महावीर पहलवान, जितेंद्र सोनी, अजय भाटी, अशोक सोलंकी,अखिलेश व्यास, प्रेम सोलंकी, नारायण कुमावत, शंकर लाल राठौड़ झाला, गिरिराज सोनी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रिय नागरिक विशेषकर महिलाऐं उपस्थित थीं। कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र चौहान ने किया व आभार वार्ड संयोजक श्याम सोनी ने माना।

error: Content is protected !!