खबर पक्की, 22 जून, रतलाम। कलेक्टर एवं जिला पुलिस अधीक्षक को भील विश्रांति गृह (भील धर्मशाला) ऐतिहासिक सामाजिक धरोहर बचाने के लिए प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपा। आदिवासी विकास परिषद युवा प्रभाग के तत्वाधान में आदिवासी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने सामाजिक धरोहर बचाने के लिए जिलाधीश एवं पुलिस अधीक्षक के नाम एएसपी राजेश खाखा को ज्ञापन सौंपकर निवेदन किया कि आदिवासियों की ऐतिहासिक सामाजिक धरोहर भील विश्रांति ग्रह पर अवैध कब्जा हटाया जाए। आदिवासियों की सामाजिक धरोहर आदिवासी समाज को सौंपी जाए।
इस अवसर पर जितेंद्रसिंग गामड़ (जिलाध्यक्ष आदिवासी विकास परिषद युवा प्रभात रतलाम ग्रामीण), रमेश भाभर (आदिवासी विकास परिषद युवा प्रभात अध्यक्ष मुंदड़ी ब्लॉक रतलाम), विनु गामड़, जयेश उपाध्यक्ष रतलाम शहर, राहुल डामर, शिवम शिवम सिंगाड, (उपाध्यक्ष आदिवासी विकास परिषद युवा प्रभात रतलाम) यस गामड़, रण सिंह डामोर, समाजसेवी सूरत लाल डामर आदि उपस्थित थे।

