• Sat. Nov 7th, 2026

निगमायुक्त हो तो अनिल भाना जैसा 1 दिन के चार्ज में भी इतना काम, फुल टाइम होते तो शहर की सभी सड़कें बन जाती

BySurendra Jain

Jun 21, 2023

खबर पक्की : 21 जून रतलाम, 1 दिन का कलेक्टर 1 दिन का मंत्री 1 दिन का मुख्यमंत्री आपने बहुत सुना होगा 1 दिन के मुख्यमंत्री पर तो फिल्म भी बनी है। लेकिन यहां हम बात कर रहे हैं 1 दिन के आयुक्त की जी हां वर्तमान निगमायुक्त के पूर्व आयुक्त हिमांशु भट्ट का ट्रांसफर होने से 1 दिन का आयुक्त का चार्ज ज्वाइंट कलेक्टर अनिल भाना को दिया गया था अनिल भाना का घर अरिहंत परिसर में होने से और उनके रतलाम में ही ज्वाइंट कलेक्टर होने से कॉलोनी के सभी रहवासी काफी दिनों से उन्हें कॉलोनी की सिविल लाइन से जोड़ने वाली खराब सड़क के लिए शिकायत कर रहे थे । तो जैसे ही अनिल भावना को 1 दिन के लिए आयुक्त का चार्ज मिला उन्होंने इस खराब सड़क को ताबड़तोड़ ठीक करने के लिए अपने घर के आगे से रातो रात सड़क बनाना शुरू करवा दिया लेकिन अब कॉलोनी वालों का भाग्य खराब तो क्या करें रात भर में भाना जी के घर के आगे की सो फिट सड़क तैयार हो पाई और अगले ही दिन नया आयुक्त का नाम आ गया और उन्होंने चार्ज ले लिया इस कारण उक्त सड़क पूरी नहीं बन पाई शहर के वीआईपी लोगों की सड़क को जोड़ने वाली कॉलोनी की सड़क का हाल आप स्वयं देखिए जब के कलेक्टर सूर्यवंशी ने 1 महीने पूर्व कॉलोनी की सड़क को सही करने का आदेश आयुक्त को कॉलोनी वासियों की शिकायत पर दिया था लेकिन सड़क का काम आज तक नहीं हो पाया। क्या नया आयुक्त पूर्व आयुक्त के घर के आगे की बाकी सड़क सही करेंगे या कॉलोनी वासी इसी तरह परेशान होते रहेंगे।

error: Content is protected !!