• Sat. Nov 7th, 2026

विधायक चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में राज्य स्तरीय स्केटिंग स्पर्धा का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न, रतलाम रोलर स्केटिंग ऐसोसिएशन द्वारा राज्य स्तरीय ओपन स्केटिंग कॉम्पिटिशन का आयोजन

BySurendra Jain

Jun 20, 2023

खबर पक्की, 20 जून, रतलाम। रतलाम रोलर स्केटिंग ऐसोसिएशन के तत्वावधान एवं रोटरी सोश्यल वेलफेयर चेरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से रतलाम में दो दिवसीय राज्य स्तरीय ओपन स्केटिंग कॉम्पिटिशन का आयोजन किया गया। इसके समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि विधायक चेतन्य काश्यप, विशेष अतिथि पूर्व मंडलाध्यक्ष रोटरी अंतर्राष्ट्रीय अशोक तांतेड़, क्रीड़ा भारती जिला अध्यक्ष डॉ. गोपाल मजावदिया, आयोजन समिति के अध्यक्ष रितेश वोहरा, भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोहर पोरवाल, बजरंग पुरोहित, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष विनोद करमचंदानी एवं ट्रस्ट अध्यक्ष प्रद्युम्न मजावदिया रहे।
संत कंवरराम नगर स्थित क्रीड़ा केंद्र में स्केटिंग ट्रेक निर्माण के बाद राज्य स्तरीय कॉम्पिटिशन का आयोजन ऐसोसिएशन द्वारा किया गया। इस अवसर पर विधायक श्री काश्यप ने 12 जिलों से आए सभी खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित कर उज्जवल भविष्य की कामना की। विधायक श्री काश्यप सहित अतिथियों के हाथों पुरस्कार पाकर स्केटिंग के नन्हे खिलाडिय़ों के चेहरे खिल उठे। स्पर्धा को लेकर आयोजन समिति के अध्यक्ष रितेश वोहरा ने बताया कि क्रीड़ा केंद्र में स्केटिंग ट्रेक का निर्माण विधायक श्री काश्यप द्वारा विधायक निधि से कराया गया था। यह प्रदेश का पहला इंडोर स्केटिंग ट्रेक है। इसके निर्माण के बाद पहली बार यहां राज्य स्तरीय स्पर्धा आयोजित करवाई गई है। स्पर्धा का सफल आयोजन आरएफएसआई के अधिकारिक निर्णायकगण आलोक त्रिपाठी, संजय मिश्रा, राहुल गिरे, विजेंद्र एवं सुश्री मीनाक्षी द्वारा किया गया। इस अवसर पर विकास तिवारी, लक्की मेहता, हितेश मोतियानी, अमिताब सुरोलिया, विराग भंडारी, प्रितम कटारा, विरेंद्रसिंह एवं नरेंद्र राव का सहयोग सराहनीय रहा।

error: Content is protected !!