• Sat. Nov 7th, 2026

बिपरजॉय चक्रवात के कारण रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली ट्रेने प्रभावित

BySurendra Jain

Jun 16, 2023

खबर पक्की, 16 जून, रतलाम। पश्चिम रेलवे द्वारा गुजरात में बिपरजॉय चक्रवात के मद्देनजऱ चक्रवात संभावित क्षेत्रों में एहतियाती उपाय के रूप में कुछ ट्रेनों को निरस्त, आंशिक रूप से निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। इसके अतिरिक्त, पश्चिम रेलवे द्वारा अपने अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इन संभावित क्षेत्रों के ट्रेन यात्रियों के लिए विविध संरक्षा और सुरक्षा सावधानियां भी बरती जा रही हैं। निरस्त/शॉर्ट टर्मिनेट ट्रेनों के लिए मौजूदा नियमानुसार रिफंड स्वीकार्य होगा।
शॉर्ट टर्मिनेट/ऑर्जिनेट- 1. 15 जून, 2023 को श्रीमातावैष्णोदेवी कटड़ा से चली गाड़ी संख्या 12474 श्रीमातावैष्णोदेवी कटड़ा गांधीधाम एक्सप्रेस अहमदाबाद स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा अहमदाबाद से गांधीधाम के मध्य निरस्त रहेगी।

  1. 17 जून, 2023 को गांधीधाम से चलने वाली गाड़ी संख्या 12473 गांधीधाम श्रीमाता वैष्णोदेवी कटड़ा एक्सप्रेस अहमदाबाद से चलेगी तथा गांधीधाम से अहमदाबाद के मध्य निरस्त रहेगी।
error: Content is protected !!