• Sat. Nov 7th, 2026

सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स का भविष्य के निर्माण में अहम योगदान : केंद्रीय मंत्री श्री सोमप्रकाश, विधायक चेतन्य काश्यप ने दिया मार्गदर्शन

BySurendra Jain

Jun 16, 2023

खबर पक्की, 16 जून, रतलाम। वर्तमान समय में सोशल मीडिया का सर्वत्र महत्व है। अब 5जी का जमाना आ गया है। इससे पूर्व 2जी चलता था, लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के शासनकाल में जनता को सस्ता और डाटा मिलने लगा है। इससे हर व्यक्ति मोबाइल के जरिए दुनिया की गतिविधियों को अपने हाथ में लेकर घूम रहा है। सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स का भविष्य के निर्माण में अहम योगदान है, इसलिए आमजन तक सभी सही बातों को पहुंचाए। एक गलत बात देश को काफी नुकसान पहुंचाती है। यह बात केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री श्री सोमप्रकाश ने जेएमडी पैलेस में आयोजित सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स की बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होने प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में हुए जन कल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आव्हान किया।
सांसद गुमानसिंह डामोर ने कहा कि पहले रेडियो फिर अखबार और अब सोशल मीडिया देश को जोडऩे का कार्य कर रहे है। एक छोटी सी रिपोर्ट की बड़ी महत्ता होती है, इसलिए कार्यकर्ता गंभीरता से कार्य करें। मोदी जी के कार्यकाल में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के जितने कार्य हुए है, उन्हे जन-जन तक पहुंचाए।
विधायक चेतन्य काश्यप ने इस मौके पर मार्गदर्शन देते हुए सोशल मीडिया पर किए जाने वाले कार्यों का महत्व बताया। उन्होने कहा कि राष्ट्रवाद के प्रति श्रद्धा और प्रधानमंत्री श्री मोदी के प्रति प्रेम के कारण ही हम सब यहां एकत्र हुए है। मोदी जी ने समाज और जीवन के क्षेत्र में अनेक परिवर्तन दिए है। उनके प्रयासों से इंटरनेट की गति बढ़ी है। भारत नेट की कल्पना ने गांव-गांव तक डिजीटल कार्य शुरू कराए है। सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स विज्यूल इम्पैक्ट बनाए और उन्हे प्रसारित करेंगे तो वे काफी ट्रोल होंगे। देश के सकारात्मक पहलुओं को प्रचारित करने की जिम्मेदारी हम सबको गंभीरता से निभाना है।
भाजपा जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय ने कहा कि युवा पीढ़ी को यदि सहीं मार्गदर्शन मिलेगा तो देश तेजी से तरक्की करेगा। सोशल मीडिया की महत्ता किसी से छिपी नहीं है। इसका अधिक से अधिक उपयोग जनहित में किया जाना चाहिए। बैठक के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा, विधायक दिलीप मकवाना, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, लोकसभा प्रभारी ओमप्रकाश शर्मा एवं महासंपर्क अभियान के जिला संयोजक प्रवीण सोनी मंचासीन रहे। आरंभ में भाजपा आईटी सेल के प्रदेश सह संयोजक सोमेश पालीवाल ने मोदी जी के कार्यकाल में हुए कार्यों का एलईडी पर प्रदर्शन कराया। अतिथियों का स्वागत सोशल मीडिया प्रकोष्ठ के लोकसभा संयोजक करण वशिष्ठ, आईटी सेल के जिला संयोजक निलेश राव, जिला सहसंयोजक अमित रायकवार, तन्मय त्रिवेदी आदि ने किया। संचालन सोमेश पालीवाल ने किया। आभार करण वशिष्ठ ने माना।

error: Content is protected !!