• Sat. Nov 7th, 2026

बाल श्रम की रोकथाम हेतु 30 जून तक चलाया जाएगा अभियान

BySurendra Jain

Jun 9, 2023

खबर पक्की, 9 जून, रतलाम। बाल संरक्षण अधिकारी रजनीश सिन्हा, सहायक संचालक रविन्द्र कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में बाल श्रम की रोकथाम हेतु विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रम विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, विशेष किशोर पुलिस इकाई, चाईल्ड लाईन का संयुक्त अभियान 30 जून तक चलाया जाएगा।
8 जून को विधिक सहायता अधिकारी पूनम तिवारी, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति सुधीर निगम, रऊफ खान, गिरीश दुबे, दुर्गा प्रसाद, लेबर इंस्पेक्टर सुश्रा निशा, बाल संरक्षण अधिकारी टीना सिसौदिया, सुनीता देवडा, राहुल जैन, अरुण भल्ला, ममता मौर्य, तथा सिटी चाईल्ड लाईन की टीम द्वारा संयुक्त रुप से रेलवे स्टेशन के समीप की होटलों की जांच की गई। सभी होटल मालिक को बाल श्रम हेतु समझाईश दी गई। साथ ही कालिका माता मंदिर के समीप की दुकानदारों को भी समझाईश दी गई।

error: Content is protected !!