• Sat. Nov 7th, 2026

43 लाख रुपए से अधिक की लागत के विकास कार्यों का विधायक दिलीप मकवाना ने किया भूमिपूजन व लोकार्पण

BySurendra Jain

Jun 8, 2023

खबर पक्की, 08 जून, रतलाम। जिले की रतलाम ग्रामीण विधानसभा अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में विधायक दिलीप मकवाना के द्वारा विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया गया। विकास कार्यों की इन सौगातों के मिलने से ग्रामीणों में काफी हर्ष व्याप्त है। 43 लाख रुपए से अधिक की लागत के विकास कार्यों के दौरान नाली निर्माण, चेक डैम निर्माण, सीएफएल समूह भवन निर्माण, सीसी रोड सहित विभिन्न विकास कार्य होंगे। कुछ कार्य विधायक निधि से भी होंगे।
विकास कार्यों की सौगात के दौरान ग्राम जडवासा कला और ग्राम जड़वासा खुर्द में 43 लाख रुपए से अधिक की लागत के विकास कार्यों का विधायक श्री मकवाना द्वारा भूमिपूजन व लोकार्पण किया गया। इसमें ग्राम जड़वासा खुर्द में 8 लाख की लागत से बनने वाली नाली और ग्राम जड़वासा खुर्द में 14.9 लाख रुपए से बनने वाले चेक डैम के साथ 11.5 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाला सीएफएल समूह भवन भी शामिल है।
विधायक श्री मकवाना ने बताया कि सीएफएल समूह भवन ग्राम जड़वासा कला और रतलाम जिले के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। क्योंकि संपूर्ण जिले में यह एक मात्र सीएफएल भवन रतलाम ग्रामीण में स्वीकृत हुआ है। इस भवन के बन जाने से स्वंय सहायता समूह की बहनों को आजीविका चलाने में आसानी होगी। इसके साथ ही ग्राम जड़वासा कला में विधायक निधि द्वारा ₹6 लाख की राशि से निर्मित सीसी रोड व अन्य एक और 3 लाख रुपए की लागत से निर्मित सीसी रोड़ का लोकार्पण भी किया गया।
इस दौरान सरपंच प्रकाश मालवीय, उपसरपंच संजय पाटीदार, जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई शंभुलाल चंद्रवंशी, जनपद अध्यक्ष अध्यक्ष साधना जायसवाल, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र लाला जाट, जिला पंचायत सदस्य सत्यनारायण पाटीदार, नाथूलाल गामड़, जनपद सदस्य सुरेश पाटीदार, सरपंच प्रतिनिधि सुरेश परमार, सत्यनारायण पाटीदार, राजाराम सिंघाड़ सहित अन्य कार्यकर्ता व ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!