• Sat. Nov 7th, 2026

रतलाम नगर से महानगर बनने की ओर अग्रसर : विधायक, दिलबहार चौराहा से महाराजा सज्जनसिंहजी की प्रतिमा तक सड़क निर्माण का भूमि पूजन, विधायक श्री काश्यप व महापौर श्री पटेल ने किया कार्य का भूमि पूजन

BySurendra Jain

Jun 8, 2023

खबर पक्की, 8 जून, रतलाम। कोरोना काल के बाद रतलाम नगर में 40 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण के कार्य हो रहे हैं, जिसमें से कई पुरे हो चुके हैं व कुछ का कार्य प्रगति पर है। शहर की गली मोहल्लों में भी सड़क निर्माण पर 15 करोड़ खर्च होंगे। इससे पूर्व चारो तरफ फोरलेन का जाल बिछने की तैयारी हो चुकी है। नई सड़कों के कारण रतलाम के आसपास के क्षेत्रों से कनेक्टीविटी बढ़ी है। इससे व्यापार में वृद्धि हुई है और नगर से रतलाम महानगर बनने की ओर अग्रसर हो रहा है।
उक्त उद्गार विधायक चेतन्य काश्यप ने कायाकल्प योजना के तहत दिलबहार चौराहा से महाराजा सज्जनसिंह जी की प्रतिमा तक 60.61 लाख की लागत से बनने वाली सड़क के नवनिर्माण कार्य के भूमि पूजन समारोह में व्यक्त किये। उन्होने कहा कि विकास की परिकल्पना को धरातल पर उतारकर उसे मूर्त रूप देना बहुत ही बड़ा कार्य है। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश सरकार दिन-प्रतिदिन नगर व प्रदेश का विकास कर रही है। मुख्यमंत्री ने विकास कार्य के साथ-साथ सामाजिक विकास की जनकल्याणकारी योजनाऐं बनाकर उन्हे भी मूर्त रूप दिया है, जिससे आज प्रदेश की महिलाओं में एक अलग ही आत्म विश्वास दिखाई दे रहा है। सरकार की लाड़ली बहना योजना पूरे विश्व में चर्चा का विषय बनी हुई है, क्योंकि यह महिलाओं को आत्म निर्भर एवं स:शक्त बनाएगी।
महापौर प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर कहा कि विधायक श्री काश्यप की विकासवादी सोच के कारण रतलाम में विकास की अविरल गंगा बह रही है, जिसके तहत प्रतिदिन नगर में विकास कार्य हो रहे है। नए विकास कार्यो के भूमि पूजन भी निरंतर हो रहे है। इससे रतलाम नगर को महानगर बनाने से अब कोई नहीं रोक सकता। वरिष्ठ नेता मनोहर पोरवाल ने इससे पूर्व कहा कि पूरे नगर में फोर लेन सड़कों का जाल सा बिछ गया है, इससे रतलाम अब बदला-बदला सा नजर आ रहा है। नगर में 10 वर्षो के दौरान जो विकास कार्य हुए हैं उससे रतलाम महानगर लगने लगा है।
प्रारंभ में विधायक श्री काश्यप, महापौर श्री पटेल, भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, भाजपा जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष विप्लव जैन, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, क्षेत्रीय पार्षद योगेश पापटवाल व रामू डाबी, महापौर परिषद सदस्य पप्पू पुरोहित, धर्मेन्द्र व्यास, अक्षय संघवी, मनोहरलाल राजू सोनी, सपना त्रिपाठी, पार्षद परमानन्द योगी, धर्मेन्द्र रांका, रणजीत टांक, शबाना खान, पूर्व महापौर परिषद सदस्य प्रेम उपाध्याय, पवन सोमानी, पूर्व एल्डरमेन रवि जौहरी, पार्षद प्रतिनिधि शेरू पठान, राजेन्द्र चौहान, राजेश माहेश्वरी, हार्दिक मेहता, गौरव त्रिपाठी, जलज सांखला सहित क्षेत्रीय नागरिक व व्यापारियों ने सड़क के नव निर्माण कार्य का भूमि पूजन विधिवत् पूजा-अर्चना के साथ किया। कार्यक्रम का संचालन रजनीश गोयल ने किया व आभार पार्षद योगेश पापटवाल ने माना।

error: Content is protected !!