• Sat. Nov 7th, 2026

कार पेड़ से टकराई, लगी आग, पति-पत्‍नी समेत चार लोग जिंदा जले, छह माह पहले हुई थी शादी

BySurendra Jain

May 31, 2023

खबर पक्की, 31 मई, हरदा। टिमरनी थाना क्षेत्र में नौसर गांव के नजदीक बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पेड़ से जा टकराई। पेड़ से टकराते ही कार में आग लग गई, इससे कार में सवार चार लोग जिंदा जल गए। कार में बैठे लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला। मृतकों में पति-पत्‍नी समेत एक ही परिवार के तीन लोग शामिल हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अखिलेश पिता महेश कुशवाहा, राकेश पिता महेश कुशवाहा, शिवानी पति राकेश कुशवाहा, आदर्श पिता गोलू चौधरी सभी ग्राम बरकला चारखेड़ा जिला हरदा के निवासी थे। वे बुधवार की सुबह अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान हादसे के शिकार हो गए। मृतकों की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच थी। बताया जा रहा है कि राकेश की छह माह पूर्व शादी हुई थी। उसकी ससुराल भेरुन्दा क्षेत्र में थी। घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश्वरी महोबिया टिमरनी थाना प्रभारी सुशील पटेल मौके पर पहुंचे जहां घटनास्थल का निरीक्षण किया। 

error: Content is protected !!