• Sat. Nov 7th, 2026

मंत्री ओपीएस भदौरिया सड़क हादसे में घायल, ट्रैक्टर ने मंत्री की गाड़ी को मारी टक्कर

BySurendra Jain

May 30, 2023

खबर पक्की, 30 मई, भिंड। रतलाम के प्रभारी मंत्री राज्य मंत्री ओपीएस भदौरिया एक सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए ग्वालियर भेजा गया है। हादसा भिंड जिले के औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर में मंगलवार दोपहर करीब 3.25 बजे हुआ। नेशनल हाइवे नंबर 719 पर एक ट्रैक्टर ने मंत्री की गाड़ी को ओवरटेक करते हुए टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रैक्टर दो भागों में बंट गया। इस हादसे में मंत्री और उनके ड्राइवर को मामूली चोट आई है।

error: Content is protected !!