• Sat. Nov 7th, 2026

महामंडलेश्वर स्वामी श्री चिदम्बरानंद सरस्वतीजी के सानिध्य में निकली भव्य कलश यात्रा, धर्ममय हुई रतलाम की पावन धरा, चेतन्य काश्यप फाउंडेशन एवं श्री हरिहर सेवा समिति के तत्वावधान में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ

BySurendra Jain

May 29, 2023

खबर पक्की, 29 मई, रतलाम। चेतन्य काश्यप फाउंडेशन एवं श्री हरिहर सेवा समिति के तत्वावधान में अयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के आरंभ से पूर्व शहर में भव्य ऐतिहासिक कलश यात्रा निकाली गई। इसमें हजारों की संख्या में माताएं एवं बहने सिर पर कलश लेकर शामिल हुई। कलश यात्रा अलकापुरी चौराहे से बरबड़ स्थित विधायक सभागृह पहुंची। कलश यात्रा महामंडलेश्वर स्वामी श्री चिदम्बरानंद सरस्वतीजी के सानिध्य में निकली। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री ओ.पी.एस. भदोरिया एवं विशेष अतिथि क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रसाद महानकर ने की।
कलश यात्रा जब अलकापुरी चौराहे से शुरू होकर बरबड़ स्थित विधायक सभागृह पर आयोजित कथा स्थल की ओर रवाना हुई तो पूरा वातावरण धर्ममय और श्रीमद् भागवत मय हो गया। कलश यात्रा के बरबड़ स्थित विधायक सभागृह पहुंचने पर रथ से विधायक चेतन्य काश्यप, श्रीमती नीता काश्यप, संगीतकार सिद्धार्थ काश्यप ने पौथी एवं कलश सिर पर धारण कर व्यास गद्दी पर विराजित किया। मंच पर श्री काश्यप ने परिवार सहित पौथी पूजन कर महामंडलेश्वर स्वामी जी का स्वागत किया। इस दौरान मोहनलाल भट्ट एवं मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रभारी मंत्री श्री भदोरिया एवं विशेष अतिथि श्री महानकर सहित भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा, महापौर प्रहलाद पटेल, ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, श्री गोपाल जी का बड़ा मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, सनातन धर्मसभा अध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, समाजसेवी गोविंद काकानी, ताराबेन सोनी, राखी व्यास, पार्षद निशा सोमानी, देवश्री पुरोहित, अनिता वसावा, अनिता कटारा एवं अनिता पाहूजा ने पौथी पूजन कर स्वामी जी का स्वागत किया।
यात्रा में सबसे आगे ध्वज वाहक ऊंट एवं घोड़े पर पर ध्वज वाहक सवार थे। इसके बाद ढोल वाहिनी, ध्वज वाहिनी, बैंड के साथ चल रहे थे। उनके पीछे हजारों माताएं, बहने सिर पर कलश धारण किए यात्रा में शामिल हुई। परम पूज्य महामंडलेश्वर स्वामी श्री चिदंबरानंद जी महाराज एवं संतगण रथ में विराजित रहे। उनके पीछे बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन जयकारा कर वातावरण को धर्ममय बना रहे थे। यात्रा का विभिन्न स्थानों पर धार्मिक व सामाजिक संगठनों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इसमें मोहन बाग में कैलाश पोरवाल, गायत्री परिवार, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, विजय पांडे, जयंत बोहरा, सनातन धर्म सोशल ग्रुप, जोधा बाग पर पुरोहित परिवार, श्रीजी पैलेस पर चौधरी परिवार, बालाजी सेंट्रल पर अग्रवाल परिवार सहित आदि संस्थाएं शामिल रही।

error: Content is protected !!