• Sat. Nov 7th, 2026

महामंडलेश्वर स्वामी श्री चिदम्बरानंद जी सरस्वती महाराज 28 मई को रतलाम आएंगे, सालाखेड़ी फोरलेन पर होगा स्वागत-सत्कार

BySurendra Jain

May 26, 2023

खबर पक्की, 26 मई, रतलाम। चेतन्य काश्यप फाउंडेशन एवं हरिहर सेवा समिति के तत्वावधान में 29 मई से 4 जून तक होने वाली श्रीमद् भागवत कथा के लिए महामंडलेश्वर स्वामी श्री चिदम्बरानंद जी सरस्वती महाराज 28 मई को प्रात: 10 बजे रतलाम आएंगे। नगर के प्रवेश द्वार सालाखेड़ी फोरलेन पर स्वामी जी का स्वागत-वंदन कर अगवानी की जाएगी। सालाखेड़ी से स्वामी जी महू रोड फव्वारा चौक होते हुए टीआईटी रोड, स्टेशन रोड, दिलबहार चौराहे से विधायक चेतन्य काश्यप के निवास पर पहुंचेंगे। इस दौरान मार्ग में विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा स्वामी जी का स्वागत-सत्कार किया जाएगा। विधायक निवास पर श्री काश्यप स्वामी जी की अगवानी करेंगे एवं स्वामी जी उपस्थितजन को आशीर्वचन देंगे।

error: Content is protected !!