• Sat. Nov 7th, 2026

बास्केट बॉल कोर्ट मिलने पर रतलाम कार्पोरेशन एरिया बास्केट बॉल एसोसिएशन ने जताया विधायक चेतन्य काश्यप का आभार, क्रीडा केंद्र में होगी बास्केट बॉल राज्य स्तरीय स्पर्धाएं, बास्केट बॉल खिलाडिय़ों के लिए तैयार किए गए कोर्ट के संबंध में रतलाम कार्पोरेशन के पदाधिकारियों ने विधायक श्री काश्यप से की मुलाकात

BySurendra Jain

May 14, 2023

खबर पक्की, 14 मई, रतलाम। संतकंवर राम नगर बिरियाखेड़ी में स्थित क्रीडा केंद्र परिसर में बास्केट बॉल कोर्ट बनाए जाने पर रतलाम कार्पोरेशन एरिया बास्केट बॉल एसोसिएशन ने विधायक एवं संरक्षक चेतन्य काश्यप का स्वागत कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया। श्री काश्यप ने कहा कि यहां बॉस्केट बॉल के नए खिलाडिय़ों को तैयार करने का काम एसोसिएशन करेगा। आने वाले दिनों में यहां पर बास्केट बॉल की राज्य स्तर की कई बड़ी स्पर्धाएं देखने को मिलेगी। यहां फ्लड लाइट लगने से रात के समय भी मैच हो सकेंगे।
रतलाम कार्पोरेशन की लंबे समय से बास्केट बॉल के कोर्ट की मांग थी। इस पर विधायक श्री काश्यप ने विधायक निधि के माध्यम से क्रीडा केंद्र को परिसर को विभिन्न खेल गतिविधियों के लिए तैयार कराया है। परिसर में वर्तमान में कबड्डी, मलखंब, स्केटिंग के खिलाडिय़ों का प्रशिक्षण चल रहा है। बास्केट बॉल कोर्ट की मांग को लेकर एसोसिएशन ने बताया था कि उनके पास बास्केट बॉल का कोई विधिवत मैदान नहीं है, जहां बच्चे नियमित अभ्यास कर सके। बास्केट बॉल का संचालन मुख्य रूप से रतलाम कॉर्पोरेशन करता है। कॉर्पोरेशन द्वारा खेल गतिविधियां रेलवे ग्राउंड पर संचालित की जाती थी, जहां पर वर्ष भर खेल प्रशिक्षण और मैचों का आयोजन होता है। यहां रेलवे के नियमों का पालन करना होता है, जिससे खेल संचालन करने में कई तरह की अड़चनों का सामना करना पडता था। इन्ही सब बातों को ध्यान में रखकर इसे तैयार किया गया है। विधायक श्री काश्यप के स्वागत के दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील अजमेरा, सचिव एस.एस. धीमान, एमआईसी सदस्य भगतसिंह भदौरिया, राकेश पोरवाल, देवेंद्रसिंह वाधवा, संजय वशिष्ट, अब्दुल सलाम, अमिता ईयर आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!