• Sat. Nov 7th, 2026

श्रीमद् भागवत कथा में पहुंचकर विधायक दिलीप मकवाना ने लिया धर्म लाभ

BySurendra Jain

May 13, 2023

खबर पक्की, 13 मई, रतलाम। रतलाम ग्रामीण विधानसभा अंतर्गत ग्राम घटवास में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में पहुंचकर ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना ने धर्म लाभ लिया। गीतांजली गौ सेवा समिति द्वारा नीलकंठ धाम, घटवास के पावन और पवित्र प्रांगण में श्रीमद् भागवत कथा आयोजित की जा रही है।
विधायक श्री मकवाना शुक्रवार को घटवास पहुंचे थे। इस दौरान उनके द्वारा पूज्य साध्वी मानस माधुरी श्री हेमलता दीदी सरकार के मुखारविंद से कथा श्रवण कर व्यासपीठ का आशीर्वाद प्राप्त किया। कथा के दौरान बड़ी संख्या में भक्तगण यहां उपस्थित है, जिनके द्वारा धर्म लाभ लिया गया। कथा के दौरान सुमधुर भजनों पर भक्त झूमते नजर आए।

error: Content is protected !!