• Sat. Nov 7th, 2026

सीजन का सबसे गर्म दिन : रतलाम जिले में तापमान 45 डिग्री के पार, 4 दिनों में बढ़ा 5 डिग्री तापमान

BySurendra Jain

May 11, 2023

खबर पक्की, 11 मई, रतलाम। जिले में आज एक बार फिर भीषण गर्मी का असर देखने को मिला है। रतलाम में आज एक बार फिर सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया है। रतलाम में आज दोपहर तापमान 45 डिग्री से ऊपर पहुंच गया। जिसका असर सड़कों पर भी देखने को मिला है। दोपहर के समय सड़क पर गिनती के वाहन ही दिखाई दिए। वहीं, दिन के समय लोग पेड़ की छांव तलाशते नजर और ज्यूस सेंटर एवं गन्ने की चरखीयों पर गर्मी से राहत पाते नजर आए। मई के महीने में पहली बार तापमान ने 45 डिग्री का आंकड़ा छुआ है। रतलाम में मंगलवार को 42.2 डिग्री, बुधवार को 43.2 और आज 45.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
दरअसल अप्रैल के महीने में ही भीषण गर्मी का असर देखने को मिल जाता है लेकिन इस बार लंबे समय तक बादलों के जमावड़े और बारिश के दौर की वजह से भीषण गर्मी से राहत मिली हुई थी लेकिन अब मई के महीने में तापमान हर दिन बढ़ रहा है । 40 डिग्री से ऊपर मंगलवार को रतलाम प्रदेश के 3 सबसे गर्म जिलों में शामिल था । वहीं, बुधवार को रतलाम देश के 7 सबसे गर्म शहरों में शामिल हो गया था । इसके बाद आज गर्मी ने नया रिकॉर्ड कायम किया है। तापमान आज करीब 2 डिग्री बढ़कर 45 डिग्री के पार पहुंच गया है । हालांकि इस तेज गर्मी से आगामी दिनों में राहत मिलने की उम्मीद भी बनी हुई है। पश्चिम मध्यप्रदेश में एक बार फिर बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना है।

error: Content is protected !!