• Sat. Nov 7th, 2026

हमारा विधायक कैसा हो अरुणराव जैसा हो के hoarding लगने पर अरुण राव को कारण बताओ सूचना पत्र

BySurendra Jain

May 9, 2023

खबर पक्की : 9 मई रतलाम, भाजपा नेता अरुण राव के जन्मदिन पर लगे होर्डिंग जिसमें भाजपा के चुनाव चिन्ह कमल के साथ हमारा विधायक कैसा हो अरुण राव जैसा हो के नारे लिखे थे इस पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा द्वारा इसे घोर अनुशासनहीनता बताते हुए अरुण राव को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है कि क्यों नहीं इस कारण आपको निष्कासित कर दिया जाए। अब अरुणराव को समझ में नहीं आ रहा है कि उसने कौन सी अनुशासनहीनता कर दी या पार्टी विरोधी काम कर दिया जिसके लिए उन्हें नोटिस दिया गया है। क्योंकि पार्टी में काम करने वाला हर कार्यकर्ता अपने मन में कुछ सपने संजोए रहता है और अगर किसी कार्यकर्ता में उन सपनों को व्यक्त कर दिया तो कौन सा पहाड़ टूट पड़ा बकौल अरुण राव।

error: Content is protected !!