• Sat. Nov 7th, 2026

व्यापारी प्रकोष्ठ संपर्क, संवाद, समन्वय और सहयोग से कार्य करे : श्री अग्रवाल, मालवा-निमाड़ का प्रमुख व्यापारी केंद्र बनेगा नया रतलाम : श्री काश्यप, भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ की जिला बैठक संपन्न

BySurendra Jain

May 8, 2023

खबर पक्की, 8 मई, रतलाम। भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ को स्थानीय व्यापारियों के बीच में संपर्क और संवाद स्थापित करना चाहिए, जिससे उनमें समन्वय स्थापित होकर सहयोग से कार्यक्रमों को गति दे सके। जिला स्तरीय प्रकोष्ठो को कार्यकर्ता के बीच कार्यक्रम करना होंगे, ताकि उनकी क्षमता बड़े हमें कार्यालय भी स्थापित करने होंगे, जिससे सूचना का आदान प्रदान हो सके। सभी के सहयोग से कोष की स्थापना करनी होगी, तभी सभी कामों में गति आ सकेगी।
उक्त बात होटल ओखली में आयोजित भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ की जिला बैठक में प्रदेश संयोजक शरद अग्रवाल ने कहीं। व्यापारी संघों के प्रतिनिधियों से श्री अग्रवाल ने कहा की पहले भारत के व्यापारी और व्यापार दोनो मजबूत थे, जिससे भारत सोने की चिडिय़ा कहलाता था। विदेशी लोग पहले व्यापार करने भारत आते थे, आज यही स्थिति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से वापस बनती जा रही है । देश के व्यापारी का मूल उद्देश्य पैसा कमाना ही नहीं है, बल्कि राष्ट्र निर्माण, भारतीय संस्कृति को जोडऩे और मानव कल्याण के कार्य भी करना है। पहले भी व्यापारियों ने राष्ट्र के निर्माण में अपनी सारी संपत्ति समर्पित की है। व्यापारी वर्ग हमेशा से भाजपा का जनसंघ के समय से परंपरागत सहयोगी रहा है। इसी कड़ी में व्यापारी और सरकार के बीच समस्याओं से निपटने में भी प्रकोष्ठ सेतु का काम कर रहा है। व्यापारी प्रकोष्ठ ने सरकार को सुझाव दिया है कि व्यापारी हितों के लिए शासकीय नीति में व्यापारी वर्ग को जोड़ा जावे, जिसमे अधिकारियों और व्यापारियों की मीटिंग स्थानीय स्तर पर होती रहे। इसमें मध्य की कड़ी व्यापारी प्रकोष्ठ रहेगा, जो अधिकारियों और व्यापारियों के बीच छोटी-छोटी समस्याओं को स्थानीय स्तर पर ही निपटा सकेगा।
इस अवसर पर विधायक चैतन्य काश्यप ने कहा कि नगर में आज विकास के इतने कार्य हो रहे है, जिससे नगर का व्यापार बढ़ा है और नया रतलाम मालवा और निमाड़ का प्रमुख व्यापारी केंद्र बनता जा रहा है। एक्सप्रेस-वे से नगर का और व्यापार व्यवसाय बड़ेगा। श्री काश्यप ने छोटे व्यापारियों को बैंक लोन की दरों में कमी करने की आवश्यकता जताई, ताकि आने वाले प्रतिस्पर्धा के दौर में देश में खुल रहे इंटरनेशनल कंपनीयो के बड़े बड़े मॉल से टक्कर लेने के लिए व्यापारी तैयार रहे।
कार्यक्रम के आरंभ में डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और मां भारती के चित्रों पर दीप प्रज्वलित कर पुष्पमाला अर्पित की गई। स्वागत उदबोधन जिला संयोजक रजनीश गोयल ने दिया। प्रदेश सहसंयोजक विनोद अग्रवाल ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा, जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता मनोहर पोरवाल, शैलेंद्र डागा, जिला सह संयोजक विनोद मूणत, प्रवीण गुप्ता, संजय दलाल, निलेश बाफना, सोनू चौहान, सुनील पोरवाल आदि उपस्थित रहे । बैठक का संचालन जयवंत कोठारी ने किया तथा आभार विनोद मूणत ने माना । उक्त जानकारी जिला सह मीडिया प्रभारी निलेश बाफना ने दी।

error: Content is protected !!