• Sat. Nov 7th, 2026

चेतन्य काश्यप विधायक क्रिकेट महोत्सव 2023 : बारिश भी नहीं रोक पा रही क्रिकेट का रोमांच, आधी रात के बाद तक चले रोमांचक मैच

BySurendra Jain

May 5, 2023

खबर पक्की, 5 मई, रतलाम। चेतन्य काश्यप विधायक क्रिकेट महोत्सव 2023 अंतिम चरण में पहुंच गया है। नेहरू स्टेडियम में खेले जा रहे रात्रिकालीन मुकाबलों का रोमांच बारिश भी कम नहीं कर पा रही है। बीती रात मैदान पर मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी आधी रात तक जुटे नजर आए। मुकाबलों के दौरान एक से बढ़कर एक रोमांच से भरपूर मैच देखने को मिले।
मैच के आरम्भ में बतौर अतिथि के रूप में पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, प्रदेश कार्य समिति सदस्य निमिष व्यास, जिला उपाध्यक्ष बलवंत भाटी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, मंगल लोढ़ा, प्रवीण सोनी, एमआईसी सदस्य भगतसिंह भदौरिया, आयोजन समिति सदस्य प्रदीप उपाध्याय, अनुज शर्मा, मयूर पुरोहित, अक्षय संघवी, निलेश पटेल उपस्थित रहे।
अंबर व रेलवे सीनियर के बीच खेले गए मुकाबले में अंबर ने 6 विकेट खोकर 107 रन बनाए। वहीं रेलवे सीनियर 8 विकेट खोकर महज 61 रन बना सकी। अंबर ने यह मैच 46 रनों से जीत लिया। दूसरा मैच आशुतोष बाबुस और रतलाम लायंस के बीच हुआ। इसमें आशुतोष ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 102 रन बनाए। रतलाम लायंस 7 विकेट खोकर 60 रन बना सकी। आशुतोष ने यह मैच 41 रन से जीता।
रेलवे सीनियर और यंग स्टार के बीच हुए मुकाबले में यंग स्टार ने 8 विकेट खोकर 62 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेलवे सीनियर ने 6 विकेट से यह मैच जीत लिया। इसी प्रकार अंबर और सम्यक हास्पिटल के बीच हुए मैच में अंबर ने पहले खेलते हुए 9 विकेट खोकर 89 रन बनाए। सम्यक की टीम 8 विकेट खोकर 62 रन ही बना सकी। अंबर ने यह मैच 26 रन से जीत लिया।

error: Content is protected !!