• Sat. Nov 7th, 2026

रतलाम पुलिस को मिली सफलता : मां और बेटे को 50 लाख रुपए मूल्य की 505 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार

BySurendra Jain

May 3, 2023

खबर पक्की, 3 मई, रतलाम। एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देशन में रतलाम पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुखबिर सूचना पर पुलिस ने महाराष्ट्र निवासी एक मां -बेटे को 50 लाख रुपए कीमत की ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरे मामले की जानकारी दी। रतलाम की स्टेशन रोड पुलिस को कल मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक महिला और एक लड़का ब्राउन शुगर लेकर बस से इंदौर की ओर जा रहे है। यह बस शाम 7 बजे फवारा चौक से चलेगी। सूचना पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए बस में सवार इन दोनों को पकड़ा। इनकी तलाशी में इनके पास से 505 ग्राम अवेध ब्राउन शुगर जब्त की गई। इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है। जब्त मादक पदार्थ की अंतरष्ट्रीय कीमत करीब 50 लाख रुपये है।
पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी मल्लिका खातून पति खलील पठान उम्र 55 वर्ष ओर अफजल खान पिता जलील खान उम्र 24 वर्ष है। दोनो महाराष्ट्र के अकोला के निवासी है। यह मां बेटे है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ जारी है। आरोपी अफजल के खिलाफ आकोट फेल अकोला में भी एक एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज है। आऱोपी अवेध रूप से ब्राउन शुगर की पुडिय़ा बेचते हुए पकड़ा गया था।इनके पास से अवैध ब्राउन शुगर दो पैकेट में मिली थी।
एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने बताया कि आरोपी मां बेटे रतलाम से ब्राउन शुगर लेकर महाराष्ट्र जा रहे थे। प्रारंभिक पूछताछ में जानकारी मिली है कि ब्राउन शुगर मंदसौर से आई थी और रतलाम में किसी रिश्तेदार के माध्यम से उन्होंने प्राप्त की थी। पुलिस सप्लाई चैन के बारे में भी पता कर रही है।
पुलिस की इस कार्यवाही में स्टेशन रोड थाना प्रभारी किशोर पाटनवाला, उपनिरीक्षक सचिन डावर, सत्येंद्र रघुवंशी, सहायक उपनिरीक्षक प्रदीप शर्मा, आई एम खान, प्रधान आरक्षक मुकेश ओसारी, दीपक मकवाना, नीलेश पाठक, अभिश्वक पाठक, महिला आरक्षक प्रतिभा परिहार, जितेंद्र सिंह, विजय शेखावत, पवन मेहता, धर्मेंद्र मैडा, मुकेश कुमावत ओर राहुल मारू का योगदान रहा।

error: Content is protected !!