• Sat. Nov 7th, 2026

भूमि भवन आदि के कब्जे संबंधी विवादों के निराकरण हेतु कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने किया समिति का गठन, समिति 4 मई को करेगी विशेष सुनवाई

BySurendra Jain

May 2, 2023

खबर पक्की, 2 मई, रतलाम। जिले में भूमि भवन आदि के कब्जे संबंधी विवादों के निराकरण के लिए कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा एक समिति गठित की गई है जिसमें अपर कलेक्टर डॉ शालिनी श्रीवास्तव डिप्टी कलेक्टर श्री सुनील कुमार जायसवाल जिला पंजीयक श्री अमरेश नायडू तथा अधीक्षक भू-अभिलेख श्री अकलेश मालवीय को शामिल किया गया है
उपरोक्त समिति आगामी 4 मई को प्रात: 11 बजे समस्याओं शिकायतों के शीघ्र निराकरण एवं कार्रवाई करने हेतु कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में विशेष सुनवाई आयोजित करेगी सभी ऐसे शिकायतकर्ता जो भूमि भवन पर अवैध निक कब्जे से पीडि़त हैं वे नियत तिथि एवं समय पर भूमि भवन के संबंध में अपने वेध्यनिक दस्तावेजों की प्रति के साथ शिकायत उक्त समिति के समक्ष सुनवाई हेतु प्रस्तुत कर सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि जिले में जन शिकायत एवं जन समस्याओं की सुनवाई के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आ रहा है कि जिले में अत्यधिक संख्या में ऐसे पीडि़त विद्यमान है जिनको अपनी संपत्ति पर कब्जे को लेकर विभिन्न प्रकार की समस्याएं हैं कतिपय मामलों में कॉलोनाइजर एवं विक्रेताओं द्वारा जमीन भूखंड भवन आदि का क्रय विक्रय सम व्यवहार एवं विक्रय पत्र निष्पादन हो जाने के बावजूद भी पीडि़त पक्ष भौतिक रूप से परिसंपत्ति का कब्जा प्राप्त करने हेतु परेशान है या फिर दबंगों या पूर्व विक्रेता द्वारा अवैधयानिक कब्जे के कारण वे अपनी संपत्ति का उपयोग उपभोग नहीं कर पा रहे हैं। उपरोक्त परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर द्वारा कब्जे संबंधी विवादों के निराकरण हेतु समिति गठित की गई है।

error: Content is protected !!