• Sat. Nov 7th, 2026

एक्सपर्ट की धुआंधार बल्लेबाजी के आगे नहीं चला कहर, रात्रिकालीन क्रिकेट स्पर्धा के तीसरे दिन नेहरू स्टेडियम में हुए रोमांच से भरे मुकाबले

BySurendra Jain

Apr 29, 2023

खबर पक्की, 29 अप्रैल, रतलाम। चेतन्य काश्यप विधायक क्रिकेट महोत्सव 2023 के रात्रिकालीन मुकाबलों का रोमांच लगातार बढ़ता जा रहा है। यहां आयोजित मैच आनंद खेल प्रेमी स्टेडियम के साथ फेसबुक लाइव के माध्यम से उठा रहे है। स्टेडियम के मैदान पर रात एक्सपर्ट और कहर बॉयज के बीच बड़ा जोरदार मुकाबला हुआ। इसमें एक्सपर्ट की धुआंधार बल्लेबाजी के आगे कहर बॉयज का कहर नहीं चल सका।
मैच के दौरान एक्सपर्ट की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में बिना कोई विकेट गवाएं 120 रनों का पहाड़ सा लक्ष्य खड़ा कर दिया। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी कहर बॉयज की टीम के हौंसले पहले ही पस्त नजर आने लगे थे। शुरूआती दौर में बल्लेबाजों ने प्रयास भी किया लेकिन इतने बड़े स्कोर के आगे टीम 7 विकेट गवांकर महज 55 रन ही बना सकी और एक्सपर्ट ने यह मैच 65 रनों से जीत लिया।
तीसरे दिन पहला मुकाबला आशुतोष और रतलाम स्पोर्ट्स के बीच खेला गया। इसमें आशुतोष ने जीत दर्ज की। इसी प्रकार दूसरे मैच में सीयाराम ने राइजिंग स्टार को हराया, तीसरे मैच में ग्वली ने फाइटर इलेवन को हराया और चौथे मुकाबले में रतलाम इंडियन ने वारियर इलेवन को हराकर अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। मैच के दौरान रतलाम इंडियन ने भी विशाल स्कोर खड़ा किया था, जिसका पीछा वारियर नहीं कर सका।
स्टेडियम में चल रहे रात्रिकालीन इन मुकाबलों के तीसरे दिन अतिथि के रूप में मुकेश जैन, निर्मल लुनिया, चंद्रकांत मांडोत, क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष डॉ गोपाल मजावदिया, अश्विनी शर्मा, राजा राठौड़, मनीष जोशी, सुनील जैन, प्रकाश व्यास, समिति सदस्य प्रदीप उपाध्याय, अनुज शर्मा, मयूर पुरोहित, अक्षय संघवी, निलेश पटेल सहित कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!