• Sat. Nov 7th, 2026

औद्योगिक क्षैत्र में पानी की टंकी के पास बने कमरे का चोरी करने वाले पकड़ाया, चोरी किया सामान जब्त

BySurendra Jain

Apr 29, 2023

खबर पक्की, 29 अप्रैल, रतलाम। राजकुमार पिता रमेशचन्द्रजी शर्मा उम्र 42 वर्ष निवासी म.न. 101 समता परिसर रतलाम ने थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट किया कि काटरिया फेक्ट्री के सामने इडस्ट्रीस एरिया मे फेक्ट्रीयो के लिये प्लाट डेवलमेन्ट का कार्य किया जा रहा है । पानी की टंकी के पास बने कमरे मे रखे 60 नग तरापे, डीआई पाईप 6 नग, होन्डा कम्पनी का जनरेटर, दो बडे लोहे के वाल्व, एक लोहे की हाथ गाडी रखे हुये थे । दिनांक 19.04.2023 से 27.04.2023 के बीच रात्री मे कमरे का ताला तोडकर उक्त सामान कोई अज्ञात बदमाश चुराकर ले गया । जिस पर थाना औ.क्षै. रतलाम पर अप.क्र. 240/23 धारा 457,380 भादवि का कायम कर विवेचना मे लिया गया।
मुखबीर सूचना पर संदेही शनि वर्मा पिता रणछोडलालजी वर्मा उम्र. 28 साल निवासी विरियाखेडी रोड रतलाम के कबाडे की दुकान जुलवानिया रोड विरियाखेडी रतलाम से पुछताछ की जिसमें जुर्म स्वीकार किया कि दिनांक 19.04.23 की रात्री मे कटारिया फेक्ट्री के सामने इन्डस्ट्रीज एरिया मे रेकी कर पानी की टंकी के पास बने कमरे मे से तरापे, डीआई पाईप, होन्डा कम्पनी का जनरेटर, लोहे के दो बडे वाल्व, एक हाथ गाडी चुराये थे जो भाडे के लोडिंग वाहन के चालक की मदद से उक्त चोरी किया मश्रुका उसके कबाडे की दुकान जुलवानिया रोड विरियाखेडी रतलाम स्थित कबाडे की दुकान मे छीपा कर रखे थे । आरोपी शनि वर्मा के कब्जे से 60 नग लोहे के तरापे, होन्डा कम्पनी का जनरेटर, 5 नग डीआई पाईप, एक लोहे की हाथ गाडी, दो बडे वाल्व किमती 100000 रुपये की विधिवत जप्त कर आरोपी शनि वर्मा को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।

error: Content is protected !!