• Sat. Nov 7th, 2026

इंदौर गांधीनगर शांति एक्सप्रेस को आबूरोड तक बढ़ाया जाना चाहिए: कैलाश निनामा प्रदेश संयोजक जनजाति सुरक्षा मंच

BySurendra Jain

Apr 27, 2023

खबर पक्की: 27 अप्रैल रतलाम, इंदौर गांधीनगर Shanti Express ट्रेन जो की रतलाम डिवीजन की ट्रेन है इंदौर से चलकर सुबह 9:45 पर गांधीनगर पहुंच जाती है और लगभग साडे 7 घंटे गांधीनगर पड़े रहकर शाम को फिर इंदौर के लिए रवाना होती है। यदि इस ट्रेन को गांधीनगर से आबूरोड तक बढ़ा दिया जाए तो इससे रतलाम से सीधे आबूरोड तक ट्रेन मिल जाएगी क्योंकि गांधीनगर से आबूरोड का 3 घंटे का ही रास्ता है। इससे तीर्थयात्रियों प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी के अनुयायियों के लिए काफी सुविधा हो जाएगी क्योंकि इस रूट पर काफी सारे जैन तीर्थ और वैष्णव तीर्थ है। रतलाम के जनप्रतिनिधियों और रतलाम डीआरएम को इस बारे में उचित कदम उठाना चाहिए। इससे जहां यात्रियों को सुविधा मिलेगी वही रेलवे को बगैर अतिरिक्त ₹1 खर्च किए राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी। उक्त सुझाव जनहित में अनुसूचित जनजाति मंच के प्रदेश संयोजक कैलाश निनामा द्वारा दिया गया और इस संबंध में अति शीघ्र रतलाम डीआरएम और रेल मंत्री को पत्र भी लिखा जाएगा।

error: Content is protected !!