• Sat. Nov 7th, 2026

भीषण गर्मी में पशु पक्षियों को राहत देने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में अभियान की शुरुआत

BySurendra Jain

Apr 25, 2023

खबर पक्की, 25 अप्रैल, रतलाम। पशु पक्षियों को भीषण गर्मी में भी ठंडा पेयजल पीने के लिए मिल सके इस उद्देश्य के साथ कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने कलेक्ट्रेट परिसर में अभियान की शुरुआत की। एनिमल लवर्स ग्रुप द्वारा शहर में निशुल्क 100 पानी की छोटी टंकी और कुंड पशुओं के लिए रखने का अभियान प्रारंभ किया गया। इसकी शुरुआत मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर से हुई। यहां कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने परिसर में एक पानी का कुंड रखते हुए उसे भरवाया।
इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि पशु पक्षियों के लिए गर्मियों में एनिमल लवर्स ग्रुप द्वारा की जा रही यह सेवा अनुकरणीय है। आज के दौर में जब इंसान दूसरों की फिक्र नहीं करता है तब भी एनिमल लवर्स ग्रुप द्वारा पशु पक्षियों की चिंता करते हुए जो प्रयास किया जा रहा है उससे समाज को सीख लेनी चाहिए। परोपकार का अवसर भी सबको नहीं मिलता है, जिसे मिले उसे करते रहना चाहिए। इससे बड़ी कोई अच्छाई नहीं है।
इस अवसर पर ग्रुप की सदस्य एवं अधिवक्ता अदिति दवेसर, कार्यक्रम संयोजक हेमा हेमनानी, एडवोकेट शिल्पा जोशी, रोनी शर्मा, आर्यन राठौड़, अनंत शुक्ला, तहसीलदार पीहू कुरील, कलेक्ट्रेट के अधिकारी, कर्मचारी, पत्रकार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

error: Content is protected !!