• Sat. Nov 7th, 2026

रतलाम-इंदौर डेमू ट्रेन में प्रीतम नगर स्टेशन पर 2 कोच में लगी भीषण आग, यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला

BySurendra Jain

Apr 23, 2023

खबर पक्की, 23 अप्रैल, रतलाम। रतलाम से इंदौर आ रही डेमू ट्रेन में रविवार सुबह भीषण आग लग गई है। मिली जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह 6.35 पर इंदौर के लिए रवाना हुई डेमू ट्रेन में प्रीतम नगर स्टेशन पर 2 कोच में अचानक आग लग गई। यात्री कुछ समझ पाते, इससे पहले ही आग फैल गई और बड़ी लपटें उठने लगी। इससे यात्री अपना सामान निकाल कर दूर जाकर खड़े हो गए। प्रशासन आग बुझाने की कोशिश कर रहा है। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ रेल अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं।
डेमू ट्रेन में आग लगने के बाद लगभग एक घंटे बाद 7.50 पर फायर ब्रिगेड पहुंची। सभी यात्रियों को उतार दिया गया है। वे पैदल ही प्रीतम नगर रेलवे स्टेशन से 6 किलोमीटर दूर फोर लेन स्थित रत्तागिरी गिरी पहुंच रहे हैं।
ट्रेन में इतनी भयावह आग लगी थी कि काफी दूर से ट्रेन से आग की लपटें ऊपर तक उठती हुई दिखाई दे रही थी। ट्रेन की दो बोगियां जलकर पूरी तरह खास हो चुकी है। अभी तक ट्रेन में आग लगने के कारणों के बारे में पता नहीं चला है।

error: Content is protected !!