• Sat. Nov 7th, 2026

महिला एवम बाल विकास विभाग के प्रयास से बालक शिवम हुआ कुपोषण मुक्त

BySurendra Jain

Apr 16, 2023

खबर पक्की, 16 अप्रैल, रतलाम। कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशानुसार एवम जिला कार्यक्रम अधिकारी रजनीश सिन्हा के मार्गदर्शन में परियोजना रतलाम ग्रामीण के सेक्टर धराड़ अंतर्गत पदस्थ पर्यवेक्षक श्रीमती वनिता संधू, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती माधुरी डामर तथा सहायिका श्रीमती चंद्रकांता के संज्ञान में आया कि बालक शिवम माली अपने माता-पिता के साथ कई दिनों से बाहर चला गया है।
जब वह वापस आया तब शिवम का वजन और लंबाई, ऊंचाई ली गई और जब विभागीय वृद्धि मूल्यांकन संबंधित ग्रोथ चार्ट में बच्चे का वजन दर्ज किया गया तो मिलान करने पर पाया गया कि यह बच्चा मध्यम कुपोषण की श्रेणी में है। शिवम की लंबाई, ऊंचाई दर्ज की जाकर उसका स्वास्थ्य परीक्षण करवाया गया जिसमें बच्चे को कोई गंभीर बीमारी नहीं थी तथा ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस के दौरान बच्चे की भूख की जांच भी की गई और डॉक्टर द्वारा उसका परीक्षण किया गया तथा बालक शिवम को विभाग अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री बाल आरोग्य संवर्धन कार्यक्रम अंतर्गत दर्ज किया जाकर बालक शिवम को विटामिन ए आयरन, अमोक्सिसिल्लिन, मल्टीविटामिन, एल्बेंडाजोल की दवाई दी गई।
बालक को नियमित निगरानी में रखा गया जिससे कि बालक का श्रेणी परिवर्तन हुआ और विभाग द्वारा बालक के माता-पिता को भी समझाइश दी गई विभाग के एवं माता-पिता के संयुक्त प्रयासों से बालक शिवम कुपोषण मुक्त हुआ। वर्तमान में बालक शिवम सामान्य श्रेणी में आ गया है। बालक शिवम को कुपोषण मुक्त करने हेतु बालक के माता-पिता महिला बाल विकास की संपूर्ण टीम को धन्यवाद देते हैं।

error: Content is protected !!