• Sat. Nov 7th, 2026

अम्बेडकर जयंती पर स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया गया

BySurendra Jain

Apr 14, 2023

खबर पक्की, 14 अप्रैल, रतलाम। जिले में 14 अप्रेल अम्बेडकर जयंती को आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत ‘आरोग्यम ओवरऑल वेलबींगÓ की थीम पर आधारित स्वास्थ्य मेले का आयोजन शहरी स्वास्थ्य संस्थाऐं, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, उप स्वास्थ्य केंद्र मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक पर किया गया।
इस अवसर जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस दिवस का आयोजन किया गया तथा उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओ पर चर्चा की गई। पूर्व माह में टीकाकरण के छूटे हुए बच्चों का टीकाकरण किया गया। 21 दिवसीय टी. बी. मुक्त भारत कैंपेन अंतर्गत नि-क्षय दिवस का आयोजन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर करना और टी.बी. स्क्रीनिंग एवं जागरूकता गतिविधि आयोजित की गई।
जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित ग्राम सभाओं में सीएचओ एएनएम एवं मैदानी अमले ने उपस्थित होकर विभागीय योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी दी। शहरी स्वासथ्य केंद्र हाकिमवाडा पर डॉ. फुजेल अहमद, एएमपीएस नईम खान, नर्सिंग ऑफिसर राखी कैथवास, एएनएम मीना राजावत, रेणु भूरिया ने उपस्थित रहकर विभागीय सेवाऐं प्रदान की।

error: Content is protected !!