खबर पक्की, 7 अप्रैल, रतलाम। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 8 अप्रैल को रतलाम में 1374 करोड रुपए लागत के 133 कार्यों का भूमिपूजन, लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री द्वारा 898.18 करोड़ रुपए लागत के 80 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन तथा 476.36 करोड़ रुपए लागत के 53 कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा।
मुख्यमंत्री द्वारा जिन कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा उनमें 574.56 करोड़ रुपए लागत के 4 गृह निर्माण एवं अधोसंरचनात्मक विकास कार्य, 199.81 लाख रुपए लागत के पीआईयू के 13 कार्य, दो करोड़ 77 लाख रुपए लागत का जल संसाधन विभाग का तालाब, 73 लाख रुपए लागत का शिक्षा विभाग का एक कार्य, 29 करोड़ 45 लाख रुपए लागत के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 36 कार्य शामिल है। इसी प्रकार जिन कार्यों का लोकार्पण होगा उनमें 295 करोड़ रुपए लागत का मेडिकल कॉलेज अस्पताल, 20 करोड़ 53 लाख रूपए लागत के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 36 कार्य, 64 करोड़ 68 लागत के जल संसाधन विभाग के 5 कार्य शामिल है।
प्रभारी मंत्री भदौरिया ने मुख्यमंत्री आगमन की तैयारियों का निरीक्षण किया
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के रतलाम आगमन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए रतलाम जिले के प्रभारी मंत्री ओपीएस भदोरिया शुक्रवार प्रात: रतलाम आकर विभिन्न कार्यक्रम स्थलों पर पहुंचे। प्रभारी मंत्री ने तैयारियों की जानकारी लेते हुए मंच व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, पार्किंग आदि निरीक्षण किए। अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
प्रभारी मंत्री द्वारा पोलोग्राउंड, श्रीजी पैलेस होटल, बंजली हवाई पट्टी इत्यादि स्थानों पर निरीक्षण किया गया। इस दौरान महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के चेयरमैन योग आयोग उपाध्यक्ष भरत बैरागी, राजेंद्रसिंह लुनेरा, महापौर प्रहलाद पटेल, कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, उपमहानिरीक्षक पुलिस मनोज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा, एसडीएम संजीव पांडे, डिप्टी कलेक्टर सुनील जायसवाल, निगमायुक्त ए.पी. सिंह गहरवार, महिला बाल विकास अधिकारी रजनीश सिन्हा, कार्यपालन यंत्री पीडब्ल्यूडी अनुराग सिंह, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी प्रदीप गोगादे आदि उपस्थित थे।


