• Sat. Nov 7th, 2026

बूथ क्रमांक 174 पर विधायक काश्यप की उपस्थिति में मना भाजपा का 44 वा स्थापना दिवस

BySurendra Jain

Apr 6, 2023

खबर पक्की, 6 अप्रैल, रतलाम। भारतीय जनता पार्टी का 44 वां स्थापना दिवस शक्ति केंद्र क्रमांक 32 के बूथ संख्या 174 पर मनाया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में विधायक चेतन्य काश्यप के उपस्थिति रहे। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारी और बूथ के कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए उद्बोधन को बूथ पर एलईडी के माध्यम से सुना गया। इस दौरान मंडल महामंत्री राकेश परमार, एमआईसी सदस्य रामू डाबी, पूर्व पार्षद रवि जोहरी, अमित जायसवाल, चिराग असरानी, मनीष शर्मा, सोनू गुर्जर, अजय पंवार, भूपेंद्र परमार और रवि पंवार उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!