खबर पक्की :1 अप्रैल रतलाम, पिपलोदा नगर पंचायत में लिए गए निर्णय की अवहेलना करते हुए रायरा माता जी के मेले में 70 वर्षों से चली आ रही रावण दहन की परंपरा खंडित कर दी गई। पूर्व में भाजपा नेता रहे श्याम बिहारी जिन्होंने बागी होकर विधायक का चुनाव लड़ा था और पूर्व में नगर पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं और अभी वर्तमान में इनकी पत्नी नगर पंचायत पिपलोदा के अध्यक्ष है। ने बताया कि पिपलोदा नगर पंचायत सीईओ अनवर गोरी मोहम्मद गोरी बने हुए हैं और उन्होंने रायला माता जी के मेले में आने वाले भक्तजनों के लिए किसी प्रकार की कोई व्यवस्था नहीं की और 70 वर्षों से चली आ रही रावण दहन परंपरा को खंडित करते हुए रावण दहन नहीं होने दिया। उन्होंने इसके पीछे जावरा विधायक का हाथ होना बताया और कहा कि राम मंदिर का श्रेय लेने वाली भाजपा की सरकार में तुच्छ राजनीतिक हितों को साधने के लिए हिंदू और हिंदुत्व की भावनाओं का गला घोटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत पिपलोदा के समस्त ग्रामीण जनों द्वारा जिला कलेक्टर को को इसकी शिकायत की जा रही है और पिपलोदा नगर पंचायत सीईओ को हटाने की मांग की जा रही है।

