• Sat. Nov 7th, 2026

खाद्य एवम औषधि प्रशासन दल द्वारा प्रतिष्ठानों से नमूने संग्रहित किए गए

BySurendra Jain

Mar 31, 2023

खबर पक्की, 31 मार्च, रतलाम। कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशन में खाद्य एवम औषधि प्रशासन के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा मिलावट के विरूद्ध पिछले दो दिनों से लगातर कार्यवाही की जा रही है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश जमरा, ज्योती बघेल एवम् प्रीति मंडोरिया द्वारा शहर में स्थित खाद्य संस्थानों पर कार्यवाही करते हुए मोहन नगर चौराहा स्थित मन दूध डेयरी से गाय के दूध का नमूना लिया गया तथा मां दूध डेयरी से मिक्स दूध का नमूना लिया गया।
दल द्वारा पैलेस रोड स्थित लक्ष्मी मसाला गृह उद्योग से धनिया और हल्दी पाउडर के नमूने लिए गए। इसी प्रकार जावरा में कार्यवाही करते हुए विभिन्न खाद्य संस्थानों से विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। खाचरोद नाका जावरा स्थित न्यू नागर किराना से मधुसूदन घी, विधान इंटरप्राइजेस से गोरिक दूध, श्रीराम ट्रेडर्स से कोहिनूर सोयबीन तेल और सिंघाड़ा आटा, अरिहंत ट्रेडर्स से हल्दी पाउडर तथा अशोक कुमार सुरेंद्र कुमार किराना से काजू के नमूने लिए गए।
लिए गए सभी नमूने राज्य खाद्य प्रयोगशला भोपाल भेजे गए जहा से जांच रिपोर्ट आने पर खाद्य सुरक्षा एवम् मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत नियमनुसार कार्यवाही की जाएंगी। सभी संस्थानों को स्वच्छता बनाए रखने एवम् गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थों के निर्माण संग्रहण एवं विक्रय करने के निर्देश दिए गए। इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

error: Content is protected !!