खबर पक्की, 25 मार्च, बडऩगर। गीता भवन न्यास समिति बडऩगर द्वारा 232 वाँ नैत्रदान रतलाम में दिनांक 25/03/2023 शनिवार को रात्री 03:20 पुर्ण किया गया, स्व.श्रीमान दिलीप पिता स्व.श्री कन्हैयालाल कटारीया उम्र 55 वर्ष 37, मंगलम सिटी रतलाम का स्वर्गवास होने पर उनके पुत्र श्री प्रतिक कटारीया को नैत्रदान हेतु ऋषभ पटवा एवं रितेष नागोरी रतलाम के द्वारा प्रेरीत करते हुए हेमन्त मुणत रतलाम को सुचित किया व उनके द्वारा गीता भवन के ट्रस्टी, नैत्रदान एवं देहदान प्रभारी डॉ. जी.एल. ददरवाल (कुमावत) को सुचित किया गया, सुचना प्राप्त होते ही वे अपनी न्यास कर्मचारी परमान्द के सहयोग से सफल नैत्रदान करवाया गया। संस्था अध्यक्ष हरिकिषन मेलवाणी ने कृतज्ञता प्रकट करते हुए कटारीया परिवार रतलाम को धन्यवाद व्यक्त किया।

