• Sat. Nov 7th, 2026

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 375 यात्री रामेश्वरम के लिए रवाना हुए

BySurendra Jain

Mar 25, 2023

खबर पक्की, 25 मार्च, रतलाम। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत शनिवार को रतलाम रेलवे स्टेशन से जिले के 375 यात्रियों को लेकर रामेश्वरम तीर्थ दर्शन के लिए विशेष ट्रेन रवाना हुई। ट्रेन को सांसद गुमान सिंह डामोर, विधायक चैतन्य काश्यप, विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे, विधायक दिलीप मकवाना, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लाला बाई, पूर्व विधायक श्रीमती संगीता चारेल, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, सुनील सारस्वत, प्रदीप उपाध्याय, कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, जिला पचायत की सीईओ श्रीमती जमुना भिड़े, निर्मल कटारिया, श्रीमती अनीता कटारिया, बलवंत भाटी, हार्दिक मेहता आदि ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इसके पूर्व तीर्थ यात्रियों का रेलवे स्टेशन परिसर में स्वागत, अभिनंदन किया गया। विधायक चैतन्य काश्यप ने अपने उदबोधन में तीर्थ यात्रा पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना लागू करके गरीब एवं कमजोर वर्ग के व्यक्तियों को शासन के खर्च पर तीर्थ यात्रा का अवसर उपलब्ध कराया गया है।

error: Content is protected !!