खबर पक्की 25 मार्च भोपाल, आगामी 2024 के चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने बिहार उड़ीसा दिल्ली और राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष को बदल दिया है इसी तारतम्य में मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भी बदले जा सकते हैं मध्य प्रदेश भाजपा में जनजाति समाज के व्यक्ति को अध्यक्ष बनाने की मांग जोर पकड़ रही है। मध्यप्रदेश में कई जिलों के अध्यक्षों का कार्यकाल पूरा हो चुका है लेकिन संभावना जताई जा रही है कि अब नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद ही जिला अध्यक्ष को बदला जाएगा।

