• Sat. Nov 7th, 2026

अपनी बात रखने के लिए बूथ समिति का अपना महत्व : विधायक काश्यप, बूथ विस्तारक अभियान 2.0 के तहत बूथ क्रमांक 145 पर हुई बैठक

BySurendra Jain

Mar 24, 2023

खबर पक्की, 24 मार्च, रतलाम। बूथ विस्तारक अभियान 2.0 के तहत विधायक चेतन्य काश्यप ने सूरजमल जैन मंडल के शक्ति केंद्र क्रमांक 36 में बूथ क्रमांक 145 की बैठक ली। पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष पोरवाल के घर पर आयोजित बैठक में श्री काश्यप ने कहा कि शक्ति केंद्र संगठन की महत्वपूर्ण ईकाई है। हमने विकास कार्यों को बहुत गति दी है। मुख्यमंत्री जी द्वारा अब लाडली बहना योजना की शुरूआत की जा रही है, जो कि महिला सशक्तिकरण का बहुत बड़ा पढ़ाव है।
श्री काश्यप ने कहा कि अपनी बात रखने के लिए बूथ समिति का अपना महत्व है। बूथ प्रबंधन अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है। भाजपा मंडल स्तर पर काफी मजबूत है, इसलिए शक्ति केंद्र और बूथ की अवधारणा को पूरी तरह मजबूत कर रही है। आगामी चुनाव में बूथ जीता, चुनाव जीता का उद्देश्य सभी बूथों पूर्ण करना है। इसे लेकर बूथ विस्तारक अभियान 2.0 पूरे प्रदेश में संचालित हो रहा है। बैठक में अभियान के मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष पोरवाल, पूर्व पार्षद मंगल लोढ़ा, मंडल महामंत्री हेमंत राहोरी, लक्ष्मीनारायण गेहलोत, गोपाल शर्मा, पदमा पोरवाल, संजय कोठारी, सहर्ष सकलेचा, निलेश राव, वैभव लोढ़ा आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!