खबर पक्की, 20 मार्च, रतलाम। भारतीय जनता पार्टी के विस्तार के लिए बूथ विस्तारक अभियान अतिमहत्वपूर्ण 2 है। इसके सफल संचालन हेतु जिला कार्यालय में कॉल सेंटर खोला गया है, इसका अधिक से अधिक उपयोग कर भाजपा सशक्त बनाएं।
भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया ने बूथ विस्तारक अभियान के कॉल सेंटर का शुभारंभ करते हुए कही। उन्होंने कहा कि अभियान की समस्त जानकारी संगठन एप पर प्रेषित की जाना है। इसके लिए प्रत्येक बूथ से सोशल मीडिया एवं आई.टी. विभाग के कार्यकर्ता कार्य कर रहे है। अभियान के दौरान बूथ एवं शक्ति केन्द्रों पर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को कोई परेशानी न हो, इसके लिए कॉल सेन्टर शुरू किया गया है। सभी मंडलों मे प्रतिदिन हो रही कार्यवाही की जानकारी कॉल सेन्टर पर दी जा सकती है। महामंत्री द्वय ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आव्हान किया की कॉल सेन्टर के माध्यम से रतलाम जिले मे बूथ विस्तारक अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाएं।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष जयंवत कोठारी, जिला सह मीडिया प्रभारी निलेश बाफना, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, विनोद यादव उपाध्यक्ष शुभेन्द्र गुर्जर, एमआईसी सदस्य दीलिप गांधी, भाजयुमों जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, उपाध्यक्ष गौरव मूणत, आई.टी. विभाग प्रदेश सह संयोजक सोमेश पालीवाल, जिला संयोजक नीलेश राव, सह संयोजक अमित रायकवार, सोशल मीडिया जिला प्रभारी करन वशिष्ठ, विधानसभा प्रभारी तन्मय त्रिवेदी आदि उपस्थित थे।

