खबर पक्की, 18 मार्च, रतलाम। बड़ौदा से पधार रहे नेचरोपैथी एवं एक्युप्रेशर विशेषज्ञ डॉक्टर्स द्वारा बगैर दवाई तत्काल जोडों से संबंधित इलाज किया जाएगा। उपरोक्त सूचना सेवाकेंद्र संचालिका बी.के. सीमा दीदी ने बताई एवं कहा कि शिविर पूरी तरह नि:शुल्क है। शिविर 19 मार्च रविवार को सुबह 9 बजे से रात्रि 9 बजे तक स्थानीय सेवाकेंद्र 20/1, नजऱबाग़ बैंक कॉलोनी, नगर निगम के पीछे रखा गया है। यह शिविर दोपहर 3 से 4 नमो ग्रुप फाउंडेशन के सौजन्य से स्वामी रामकृष्ण विवेकानंद आश्रम, जवाहर नगर में भी रखा गया है। रतलाम के नागरिक इस शिविर का लाभ अवश्य उठाए।
