• Sat. Nov 7th, 2026

नगर को स्वच्छ रखना नगर के नागरिकों का भी दायित्व : महापौर श्री पटेल, मानस भवन में आयोजित हुई स्वच्छता की पाठशाला

BySurendra Jain

Mar 16, 2023

खबर पक्की, 16 मार्च, रतलाम। रतलाम नगर को स्वच्छ बनाने का दायित्व नगर निगम के साथ ही नगर के प्रत्येक रहवासी का है, इस दायित्व को निभाने हेतु नागरिक कम से कम कचरा उत्सर्जित करें, घरो, दुकानों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से निकलने वाले कचरे का स्त्रोत पर ही पृथक्कीकरण कर नगर निगम के कचरा संग्रहण वाहनों के पृथक-पृथक भागों में डालना होगा तभी हमारा शहर स्वच्छ बनेगा।
उक्त उदगार महापौर प्रहलाद पटेल ने मानस भवन में आयोजित स्वच्छता की पाठशाला में व्यक्त किये। उन्होने कहा कि नगर निगम के सफाई मित्र तो नगर को साफ-स्वच्छ बनाने का कार्य तो कर ही रहे है हम सभी मिलकर इस अभियान में जुड़कर रतलाम स्वच्छता में नम्बर 1 बनायें।
इस अवसर पर महापौर प्रहलाद पटेल, निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट, स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन समिति प्रभारी विशाल शर्मा, महापौर परिषद सदस्य दिलीप गांधी, अक्षय संघवी, रामूभाई डाबी, मनोहरलाल राजू सोनी, पार्षद योगेष पापटवाल, परमानन्द योगी, धर्मेन्द्र रांका, मोहम्मद सलीम बागवान, श्रीमती प्रीति कसेरा, श्रीमती आयुषी सांखला, पार्षद प्रतिनिधि संजय कसेरा, शेरू पठान, जलज सांखला, कार्यपालन यंत्री सुरेशचन्द्र व्यास, सहायक यंत्री श्याम सोनी, स्वास्थ्य अधिकारी ए.पी. सिंह आदि ने नगर निगम द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के तहत समय समय पर करवाई गई पेन्टिग, पोस्टर, मूवी, जिंगल, नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिताओं में विजेता रहे प्रतिभागियों को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया साथ ही स्वच्छ वार्ड रैंकिंग के तहत स्कूल, हॉस्पिटल, ऑफिस, मार्किट एसोसिएसन, रहवासी संघ, स्वच्छता चेम्पियन को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
स्वच्छता की पाठशाला के तहत सफाई मित्र, हेल्पर, ड्राइवर सभी को प्रशिक्षण प्रदान किया गया जिसमें मुख्य विषय सुरक्षा उपकरण, सफाई कैसे की जाए, शासन की योजनाये, इत्यादि पर इसके साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई मित्रो व ड्राइवर हेल्पर को सम्मानित भी किया गया,
आयोजित कार्यक्रम के महापौर पटेल द्वारा मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना पर विशेष रूप से प्रकाश डाला निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट ने सभी अथितियों का स्वागत किया। इस पूरे कार्यक्रम को जीरो वेस्ट इवेंट बनाया गया इस कार्यक्रम में जीरो वेस्ट इवेंट के सभी मापदंडों की पालना की गई।

error: Content is protected !!