• Sat. Nov 7th, 2026

चैत्र नवरात्रि की सप्तमी 28 मार्च को भव्य और विराट चुनरी यात्रा निकाली जाएगी

BySurendra Jain

Mar 15, 2023

खबर पक्की, 15 मार्च, रतलाम। पिछले अनेको वर्ष अनुसार इस वर्ष भी श्री गढख़ंखई माता चुनरी यात्रा आयोजन समिति रतलाम के तत्वाधान में चैत्र नवरात्रि की सप्तमी 28 मार्च मंगलवार शाम को 6 बजे श्री पद्मावती माता मंदिर राजमहल रतलाम से श्री गढख़ंखई माताजी मंदिर राजापुरा (39 किलोमीटर) तक 111 ध्वजों के साथ में 111 फीट की चुनरी लेकर भव्य और विराट पैदल चुनरी यात्रा निकाली जाएगी।
चुनरी यात्रा में ज्योतिषाचार्य पंडित संजय शिव शंकर देव जी संस्थापक वैदिक जागृति ज्ञान विज्ञान द्वारा एक लाख ग्यारह हजार अभिमंत्रित रुद्राक्ष का निशुल्क प्रसादी के रूप में वितरण किया जाएगा।
उक्त जानकारी चुनरी यात्रा आयोजन समिति के संयोजक जनक नागल एवं अध्यक्ष धर्मेंद्र रांका (पार्षद) द्वारा देते हुए बताया कि चुनरी यात्रा की तैयारियों को लेकर आज चुनरी यात्रा आयोजन समिति के पदाधिकारी जनक नागल, धर्मेंद्र रांका, नरेंद्र सिंह चौहान, विपिन सोनी, संजय पेमाल, राजेश नागल, कृष्णा वुडडल, मंगल सिंह पवार, ओम प्रकाश धिमान, डॉ रचित अग्रवाल नीरज चावला, श्रीमती रत्ना पाल, राहुल शर्मा एडवोकेट पंडित अमित रावत, राहुल सोनी आदि द्वारा श्री नित्य चिंताहरण गणपति जी मंदिर पैलेस रोड रतलाम पर भगवान श्री गणपति महाराज जी को आमंत्रण पत्र भेंट कर चुनरी यात्रा को भव्य विराट एवं सफल आयोजन हेतु प्रार्थना की गई।
चुनरी यात्रा समिति के सदस्यों द्वारा इसके पश्चात जिलाधीश नरेन्द्र सुर्यवंशी को चुनरी यात्रा के रास्ते हेतु यथोचित व्यवस्था करवाने बाबत एक ज्ञापन दिया गया।
ज्ञापन में चुनरी यात्रा के पूरे विवरण से अवगत करवाते हुए हैं सागौद रोड पुल पर पुलिया निर्माण के चलते हैं दोनों और इक_े गिट्टी के ढेर को व्यवस्थित करवाने, शिवगढ़ से 7 किलोमीटर आगे कचारीगांव के यहां सड़क का करीब 100 फीट का हिस्सा पूरी तरह खराब है तथा छावनी डोडिया के आगे सड़क का करीब 1 किलोमीटर का टुकड़ा खराब है जिसे समय रहते हैं ठीक करवाने तथा चुनरी यात्रा के दिन श्री गढ़ खंखई माताजी मंदिर के आगे हजारों वाहनों का जाम लग जाता है जिसके कारण घंटो तक वाहन फंसे रहते हैं और लोगों को परेशानी होती है। इसके लिए उचित पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था करवाने सहित लाईट, चिकित्सा आदि की उचित व्यवस्था का आग्रह किया गया।
चुनरी यात्रा आयोजन के सहभागी संगठन एप्का फार्मा श्रमिक कर्मचारी कामगार संघ, अखिल भारत हिंदू महासभा, नमो ग्रुप फाउंडेशन, जनमत ग्रुप, श्री महाराणा प्रताप जन्म उत्सव समिति, राष्ट्रीय क्षत्रिय सेना, विश्वकर्मा सेना, शिवसेना, भारतीय कामगार सेना, श्री गुर्जर समाज युवा इकाई सफाई, वायर उद्योग कामगार संघ, भगवा स्वयंसेवक संघ, राष्ट्रीय हिंदू युवा संगठन, श्री नित्य चिंतामन गणपति मंदिर ट्रस्ट समिति, जांगिड़ ब्राह्मण समाज मंदिर समिति, श्री मंगलनाथ महाकाल रक्तदान मंडल, श्री पंतजलि युवा भारत रतलाम, रतलाम कारपोरेशन आदि तथा चुनरी यात्रा आयोजन समिति सदस्यों द्वारा समस्त माता और बहनों एवं धर्म प्रेमी जनता से आग्रह है कि वह अधिक से अधिक संख्या में चुनरी यात्रा में पधार कर चुनरी यात्रा को भव्य और विराट स्वरूप प्रदान करें।
चुनरी यात्रियों के लिए रास्ते में करीब 30 से अधिक स्थानों पर सामाजिक एवं धार्मिक संगठन के द्वारा स्वल्पाहार फरियाल चाय पानी आदि की निशुल्क व्यवस्था रखी गई है, चुनरी यात्रा में रात भर माता रानी के भजन एवं गरबों हेतु उज्जैन से विशेष साऊंड वह लाईट सिस्टम वाले बड़े वाहनों को बुलाया गया है।

error: Content is protected !!